
एमपी के 3 लोगों की गुजरात सड़क हादसे में दर्दनाक मौत (Photo Source- Patrika)
Tragic Accident In Gujarat : मध्य प्रदेश में आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा में पनाला गांव के रहने वाले 3 लोगों की गुजरात में एक भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। बाताया जा रहा है कि, हादसा गुजरात राज्य के बोटाद जिले के रानपुर इलाके में हुआ है, जहां ट्रक से टकराने की वजह से कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और उसमें सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादस में 4 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आ रही है। फिलहाल, सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, ईको कार में सवार सभी लोग खेती के काम से रानपुर इलाके के कुंडली गांव जा रहे थे। इसी दौरान देर रात धुंधका जा रहे हाईवे से आगे यह एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई।
टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार में सवार कुछ लोगों के शव निकलकर सड़क पर आ गए थे। तेज आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से निकालकर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सभी को बोटाद के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Published on:
01 Feb 2026 11:08 am
