15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सास- दामाद के कारनामे जानकर पुलिस भी रह गई दंग, सगी बहनों के साथ हुई वारदात के बाद खुली पोल

यूपी के आगरा जिले में ऑटो चालक दामाद और सास के कारनामे को जानकार पुलिस भी दंग रह गई। दो सगी बहनों के साथ हुई वारदात के बाद सक्रिय हुई पुलिस में ऑटो चालक और उसकी सास को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद पूरे घटनाक्रम की पोल खुल गई है।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

आगरा में महिलाओं को निशाना बनाकर गहने चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में सास और उसके ऑटो चालक दामाद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि ये लोग सफर के दौरान महिला यात्रियों को बातों में उलझाकर उनके जेवर पार कर देते थे। पुलिस ने इनके पास से नकदी भी बरामद की है।

मामला थाना एकता क्षेत्र का है। 28 जनवरी को दो सगी बहनें देवरी रोड जाने के लिए ऑटो में बैठी थीं। ऑटो में पहले से तीन महिलाएं सवार थीं। चालक ने चालाकी दिखाते हुए एक बहन को पीछे बैठा दिया, जबकि दूसरी को अपने पास आगे की सीट पर बैठा लिया। सफर के दौरान एक महिला ने पीछे बैठी बहन से कहा कि उसकी सोने की चेन टूटी हुई है। यह सुनकर बहन ने अपनी चेन और पेंडल उतारकर पर्स में रख लिया। कुछ दूरी तय करने के बाद चालक ने दोनों बहनों को रास्ते में उतार दिया और किराया लिए बिना ही वहां से चला गया। घर पहुंचने पर जब पर्स चेक किया गया। तो उसमें रखी सोने की चेन और पेंडल गायब थे। इसके बाद कहरई की रहने वाली पीड़िता विनीता ने 5 फरवरी को थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

गहने बेचकर मिले रुपये को पुलिस ने किया बरामद

पुलिस ने जांच शुरू की चेकिंग के दौरान गुतिला के पास से संदिग्ध ऑटो को रोका। पूछताछ में चालक उल्हास, जो शाहगंज के नगला खुशहाली का रहने वाला है। उसकी सास और एक अन्य महिला को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में तीनों ने घटना कबूल कर ली। पुलिस ने बताया कि चोरी के गहने बेचकर मिले 77,600 रुपये उनके पास से बरामद किए गए हैं।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताई सच्चाई

आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने भरतपुर के मथुरा गेट इलाके में भी इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया था। तीनों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अन्य संभावित मामलों की भी जांच कर रही है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!