AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

आगरा : आगरा के बटेश्वर थाना क्षेत्र के विजकौली गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन मकान में बेसमेंट का काम चल रहा था, तभी नवनिर्मित दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के दूसरी तरफ ताश के पत्ते खेल रहे 7 ग्रामीण मलबे में दब गए। घटना से इलाके में चीख-पुकार मच गई।
गांव निवासी जोर सिंह प्रजापति के घर में बेसमेंट निर्माण का कार्य चल रहा था। हाल ही में बेसमेंट की दीवार बनाई गई थी, लेकिन मकान मालिक द्वारा ज्यादा पानी से तराई करने के कारण दीवार के पास जमीन तक पानी भर गया। धूप न निकलने से दीवार ठीक से सूख नहीं पाई और अचानक ढह गई। इस दौरान दीवार के पास कुछ ग्रामीण ताश खेल रहे थे, जो मलबे में दब गए।
दीवार गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के 50 से अधिक ग्रामीण तुरंत पहुंचे। ग्रामीणों ने फावड़ों और हाथों से करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत कर मलबा हटाया और सभी 7 लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही बटेश्वर चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
दबे लोगों की पहचान गांव के ही हीरालाल (65), रामेंद्र (58), सुनील (38), भूरेलाल (48), कल्लू (32), योगेश (45) और उत्तम (45) के रूप में हुई। सभी को तुरंत एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल हीरालाल और योगेश को आगरा रेफर किया गया। आगरा में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। बाकी 5 घायलों रामेंद्र, सुनील, भूरेलाल, कल्लू और उत्तम का इलाज जारी है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
21 Dec 2025 04:59 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।