14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धुंध में बिखरी कई जिंदगियां: मोबाइल में फोटो लेकर… हमीरपुर के गुलजारी ने कहा- भतीजे बच गए पर लाशों में नहीं मिल रहीं भाभी

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण दुर्घटना में 13 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इसी घटना में हमीरपुर के गुलजारी लाल की दशा और व्यथा ने लोगों को झकझोर दिया।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें

Yamuna Expressway Accident: मंगलवार की सुबह अभी आई भी नहीं थी। सूरज निकलने से पहले यमुना एक्सप्रेस-वे पर घना कोहरा पसरा हुआ था। सड़क पर चल रही गाड़ियां धुंध के साए में जैसे रास्ता टटोल रही थीं। तभी एक पल में सब कुछ बदल गया। तेज धमाका, आग की लपटें और चीख-पुकार… मथुरा के पास हुआ यह हादसा कई परिवारों के लिए जिंदगी का सबसे भयावह सवेरा बन गया।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई इस भीषण दुर्घटना में 13 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। कई यात्री बुरी तरह झुलस गए। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे। धुएं और आग के बीच रेस्क्यू शुरू हुआ। जो जहां मिला, उसे निकालकर मथुरा और आगरा के अस्पतालों में भेजा गया।

सड़क हादसे में भयावह रूप से जली बस।

गुलजारी का डर देख सहम गए लोग

लेकिन राहत की इस दौड़ में एक और पीड़ा सामने आई। अपनों की पहचान। जले हुए शव, घायल चेहरे और अधूरी जानकारियों के बीच प्रशासन भी सभी मृतकों और घायलों की शिनाख्त नहीं कर पा रहा था। बस से बच निकले लोग अपने सहयात्रियों को ढूंढते फिर रहे थे। दोपहर होते-होते कई परिवार घटनास्थल और अस्पतालों के चक्कर काटने लगे।

इन्हीं भीड़ और बेचैनी के बीच हमें गुलजारी लाल मिले। हमीरपुर के राठ से आए गुलजारी लाल की आंखें अपने मोबाइल की स्क्रीन पर टिकी थीं। वह बार-बार एक तस्वीर दिखाते, फिर उम्मीद से किसी से पूछते “इन्हें कहीं देखा क्या?” तस्वीर में एक महिला मुस्कुरा रही थी। वह थीं उनकी भाभी पार्वती देवी।

गुलजारी लाल, हमीरपुर।

बच्चों के साथ दिल्ली जा रहीं थीं गुलजारी की भाभी

गुलजारी लाल की भाभी पार्वती (45) अपने दो बच्चों के साथ दिल्ली जा रही थीं। जिस बस में वे सवार थीं, वही हादसे का शिकार हो गई। हादसे के बाद दोनों बच्चे तो किसी तरह बाहर निकाल लिए गए, लेकिन पार्वती का कोई पता नहीं चला। बच्चों ने किसी के फोन से चाचा को हादसे की सूचना दी, और तभी से गुलजारी लाल भाभी की तलाश में यहां भटक रहे थे।

पोस्टमॉर्टम हाउस से अस्पताल और अस्पताल से घटनास्थल तक। हर जगह वही सवाल, वही तस्वीर। गुलजारी लाल बताते हैं कि बच्चों ने कहा, मम्मी का सिर खिड़की में फंस गया था। तभी शीशा टूटकर गिरा। इसके बाद क्या हुआ, किसी को नहीं पता। कुछ लोगों ने कहा कि महिला को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां भी पार्वती नहीं मिलीं।

पोस्टमार्टम हॉउस में थर्रा रही थी आवाज

पोस्टमॉर्टम हाउस में हालत और भी भयावह थी। जले हुए शव, पहचान में न आने वाले चेहरे। गुलजारी लाल की आवाज भर्रा जाती है। पहचान ही नहीं हो पा रही… कोई कुछ साफ नहीं बता रहा। कहते-कहते वह अपनी आंखें पोंछ लेते हैं। शब्द रुक जाते हैं, बस आंखों में डर और अनकही आशंका रह जाती है। गुलजारी की हालत देखकर कई लोगों के आखों में आंसू आ गए। गुलजारी लाल बार बार किसी से मोबाइल पर यही बात करते हुए दिखे कि बच्चे बच गए हैं लेकिन भाभी नहीं मिल रही हैं।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!