11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद में एक्यूआइ नियंत्रण के लिए बनेंगे टावर

Ahmedabad: शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 10 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। इसके तहत विशेष टावर बनाए जाएंगे, जो प्रदूषित हवा को खींचकर शुद्ध हवा छोड़ेंगे। इस तकनीक से शहर का एक्यूआइ स्तर बेहतर होगा और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा। गंदगी स्थलों की सफाई व्यवस्था मनपा ने […]

2 min read
Google source verification
AMC Budget

File phogo

Ahmedabad: शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 10 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। इसके तहत विशेष टावर बनाए जाएंगे, जो प्रदूषित हवा को खींचकर शुद्ध हवा छोड़ेंगे। इस तकनीक से शहर का एक्यूआइ स्तर बेहतर होगा और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा।

गंदगी स्थलों की सफाई व्यवस्था

मनपा ने शहर में गंदगी एकत्र स्थलों (न्यूज़ेंस स्पॉट) की सफाई और प्रबंधन के लिए विशेष प्रावधान किया है। तीन करोड़ के खर्च से मशीनरी और टेंडर प्रणाली से सफाई कार्य को नियमित और प्रभावी बनाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि नागरिकों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

सर्वाइकल और ओरल कैंसर रोकथाम

मनपा ने स्वास्थ्य क्षेत्र में सर्वाइकल कैंसर और ओरल कैंसर की रोकथाम के लिए विशेष योजना बनाई है। इसके तहत जागरूकता अभियान, जांच शिविर और उपचार सुविधाओं पर जोर दिया गया है। उद्देश्य है कि नागरिकों को समय पर निदान और उपचार मिले ताकि समय रहते कैंसर का उपचार हो सके। इसके लिए बजट में दो करोड़ रुपए का प्रावधान है।

एसटीपी में नया मॉनिटरिंग सिस्टम

शहर के एसटीपी में नया मॉनिटरिंग सिस्टम और सॉलिड वेस्ट डी‑क्लोराइजेशन प्लांट लगाने के लिए 4 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इस तकनीक से पानी की शुद्धिकरण प्रक्रिया बेहतर होगी और वेस्ट मैनेजमेंट अधिक प्रभावी बनेगा। नागरिकों को स्वच्छ जल और बेहतर पर्यावरण का लाभ मिलेगा।

झुग्गी क्षेत्रों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग

शहर की पुरानी झुग्गियों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और अन्य बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के लिए 10 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इस योजना से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और झुग्गी क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

हेरिटेज टूरिज्म का विकास

शहर में हेरिटेज टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 20 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके तहत हेरिटेज बिल्डिंग और सांस्कृतिक केंद्रों का नवीनीकरण होगा, साथ ही ओपन बस से सिटी टूर शुरू किया जाएगा। इससे पर्यटन ब