4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गैस गीजर ने काल बनकर छीनी परिवार की ‘रौनक’, 3 माह की बेटी के सिर से उठा मां का साया

Gas Geyser Proves Fatal: नावां शहर में गैस गीजर से निकली जहरीली गैस से खुशियों से भरे एक परिवार पर मंगलवार को अचानक ऐसा दुख टूटा कि सबकी आंख नम हो गई।

2 min read
Google source verification
मृतका रौनक चौहान, पत्रिका फोटो

मृतका रौनक चौहान, पत्रिका फोटो

Gas Geyser Proves Fatal: नावां शहर में गैस गीजर से निकली जहरीली गैस से खुशियों से भरे एक परिवार पर मंगलवार को अचानक ऐसा दुख टूटा कि सबकी आंख नम हो गई। रिश्तेदार के निधन पर शोक सभा में शामिल होने आई एक नवविवाहिता की जिंदगी नहाते समय गैस गीजर से निकली जहरीली गैस ने छीन ली। महज 20 वर्ष की उम्र में रौनक चौहान की मौत से उसकी तीन माह की बच्ची के सिर से मां का साया उठ गया।

ये है पूरा मामला

पुलिस ने बताया कि अजमेर निवासी रौनक चौहान अपने पति अंकित के रिश्तेदार के निधन पर नावां के वाल्मीकि मोहल्ला में आयोजित शोक सभा में शामिल होने नावां आई थी। दोपहर में वह नहाने के लिए बाथरूम में गई, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं निकली। परिजनों को शंका होने पर दरवाजा खटखटाया गया, लेकिन भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

दरवाजा खोलने पर रौनक बाथरूम में अचेत अवस्था में गिरी हुई मिली। परिजन उसे तुरंत नावां के उप जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बंद बाथरूम में लगे गैस गीजर से निकली गैस के कारण दम घुटने से उसकी मौत हुई।

एक वर्ष पहले हुई थी शादी

रौनक की शादी 25 दिसंबर 2024 को अंकित से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दंपती को एक बेटी हुई, जो अभी मात्र तीन माह की है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं रिश्तेदार और परिचित इस हादसे से स्तब्ध हैं। पुलिस ने बताया कि अभी शव चिकित्सालय में ही है, कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। उसके परिजन के आने का इंतजार किया जा रहा है।

गैस गीजर भी नहीं सुरक्षित

एक्सपर्ट की मानें तो सामान्यतया गैस गीजर को इलेक्ट्रिक गीजर की तुलना में सुरक्षित माना जाता है। गैस सिलेंडर का इंस्टॉलेशन भी बाथरूम से बाहर ही किया जाता है। लेकिन तापमान बढ़ने की स्थिति में सिलेंडर की गैस जहरीली होने की आशंका बनी रहती है। बाथरूम में वेंटिलेशन के सही इंतजाम नहीं होने पर व्यक्ति को घुटन होने पर मौत तक हो सकती है।