AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

अजमेर: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) साल 2026 में जनवरी से सितंबर के बीच कुल 12,294 पदों के लिए भर्ती परीक्षाएं आयोजित करेगा। इन परीक्षाओं में लगभग 25 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।
बता दें कि इतने बड़े स्तर पर भर्तियों से प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही लंबे समय से भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी।
आयोग ने भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध रखने के लिए पहले से परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। इसी क्रम में वर्ष 2025 के लिए जारी कैलेंडर की अंतिम परीक्षा फिलहाल चल रही है। आरपीएससी ने बीते वर्ष दिसंबर में 162 परीक्षाओं का विस्तृत भर्ती कैलेंडर जारी किया था, जिसके अनुसार जनवरी से नवंबर तक 161 परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी हैं। आयोग का दावा है कि अधिकांश परीक्षाएं तय समय पर कराई गई हैं।
वर्तमान में सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती परीक्षा-2025 जारी है, जो 574 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। इस भर्ती के तहत फिजिक्स, जूलॉजी, म्यूजिक वोकल, संस्कृत, उर्दू, लॉ, केमिस्ट्री, बॉटनी, अर्थशास्त्र, होम साइंस, गणित, ईएएफएम, फिलॉसफी, साइकोलॉजी सहित अन्य विषयों की परीक्षाएं होनी हैं।
म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट विषय के लिए राजस्थान का सामान्य ज्ञान और संबंधित ऐच्छिक विषयों की परीक्षा तिथि आयोग द्वारा जल्द जारी की जाएगी। आयोग ने अभ्यर्थियों से नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखने की अपील की है।
फैक्ट फाइल...
साल 2026 में प्रस्तावित भर्ती परीक्षाएं...
| परीक्षा का नाम | पदों की संख्या | परीक्षा तिथि |
|---|---|---|
| लेक्चरर प्रतियोगी परीक्षा | 9 | 11 से 15 जनवरी |
| डिप्टी कमांडेंट प्रतियोगी परीक्षा | 4 | 11 जनवरी |
| कनिष्ठ रसायनज्ञ परीक्षा | 13 | 1 फरवरी |
| सहायक विद्युत निरीक्षक परीक्षा | 9 | 1 फरवरी |
| सब इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर | 1015 | 5 अप्रैल |
| पशु चिकित्सा अधिकारी | 1100 | 19 अप्रैल |
| सहायक कृषि अभियंता | 281 | 19 अप्रैल |
| प्राध्यापक एवं कोच | 3225 | 31 मई से 16 जून |
| वरिष्ठ अध्यापक | 6500 | 12 से 18 जुलाई |
| कनिष्ठ विधि अधिकारी | 12 | 26-27 जुलाई |
| सांख्यिकी अधिकारी | 113 | 8 अगस्त |
| निरीक्षक फैक्ट्री बॉयलर्स | 13 | 20 सितंबर |
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
14 Dec 2025 12:41 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।