6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा: इन विषयों के पेपर का समय बदला, आदेश जारी

RBSE Class 12 Exam Time Change: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2026 की बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक बदलाव करते हुए कुछ विषयों के पेपर का समय परिवर्तित किया है।

less than 1 minute read
Google source verification

(PC: Freepik)

RBSE Class 12 Exam Time Change : अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2026 की बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक बदलाव करते हुए कुछ विषयों के पेपर का समय परिवर्तित किया है। इससे संबंधित आदेश जारी कर दिए गए हैं।

बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह ने बताया कि बारहवीं कक्षा की कम्प्यूटर विज्ञान, इंफॉर्मेटिक्स और चित्रकला विषय की परीक्षाएं अब सुबह के स्थान पर दोपहर की पारी में आयोजित की जाएंगी। इन विषयों की परीक्षा अब दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी। इससे पहले इन परीक्षाओं का समय सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक निर्धारित था।

बोर्ड सचिव के मुताबिक 17 फरवरी को होने वाली कम्प्यूटर विज्ञान और इंफॉर्मेटिक्स विषय की परीक्षा अब दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी। इसके साथ ही 24 फरवरी को होने वाली चित्रकला विषय की परीक्षा भी दोपहर 2 से शाम 5.15 बजे तक होगी।

अन्य विषयों के पेपर रहेंगे यथावत

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अन्य सभी विषयों की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होंगी। परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे संशोधित समय-सारणी के अनुसार अपनी तैयारी करें और परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें। बोर्ड सचिव ने बताया कि बारहवीं (उच्च माध्यमिक) की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च तक चलेंगी। 15 जिलों में 51 केंद्र संवेदनशील माने गए हैं। इनमें सीसीटीवी लगाए जाएंगे। अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया जाएगा।

थानों-चौकियों में रहेंगे पेपर

बोर्ड सचिव ने बताया कि इस बार पुलिस थानों और चौकियों में पेपर रखे जाएंगे। इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक और परीक्षा संचालन समिति की होगी।