AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Aligarh news अलीगढ़ पुलिस लाइन का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां पति-पत्नी के विवाद के बीच सास की एंट्री होती है। जो अपनी बेटी को लेकर अपने घर आ गई। मामला पारिवारिक परामर्श केंद्र पहुंचा। जहां महिला थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए बुलाया। काउंसलिंग के बाद दोनों को वापस भेज दिया। बाहर निकलने के बाद युवक अपनी सास के कदमों पर गिर पड़ा और पत्नी को साथ भेजने की गुहार लगाने लगा। मौके पर खड़े लोगों ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। महिला थाना प्रभारी के अनुसार थाने से निकलने के बाद बाहर क्या हुआ? उन्हें नहीं मालूम। कोई भी पक्ष लौटकर वापस नहीं आया।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के पुलिस लाइन स्थित महिला थाना में काउंसलिंग के लिए विवादित जोड़ों को बुलाया गया था। पुलिस लाइन के गेट पर एक युवक, एक महिला के पैरों पर गिरकर पत्नी को साथ भेजने की गुहार लगा रहा था। महिला ने कई बार युवक को उठाने का प्रयास किया। लेकिन वह पैरों में ही गिर रहा। बार-बार महिला से पत्नी को साथ भेजने की मांग करता रहा। इसी बीच युवक के चंगुल से छूटकर महिला दूर खड़ी हो गई। पता चला कि दोनों में सास और दामाद का रिश्ता है और युवक अपनी पत्नी को साथ भेजने को कह रहा था। जिसके तीन बच्चे भी हैं।
पत्नी ने महिला थाने में शिकायती पत्र देकर पति पर मारपीट और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जिसकी सुनवाई महिला थाने में चल रही थी। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने पर काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। उनकी बातों को समझा गया। जिसके बाद अगली तारीख देकर उन्हें जाने को कहा गया। इसके बाद बाहर क्या हुआ, उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। दोनों में से किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं की है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Updated on:
18 Dec 2025 08:49 pm
Published on:
18 Dec 2025 08:45 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।