
दामाद के साथ पति-पत्नी की तरह रही सास का बड़ा बयान। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज
Saas-Damad Run Away Case Update: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की बहुचर्चित सास–दामाद की कहानी में नया ट्विस्ट आ गया है। जिस रिश्ते को लेकर बीते कई महीनों से पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं, तंज और सवाल उठते रहे, उसी मामले में अब 10 महीने तक दामाद के साथ पति–पत्नी की तरह रहने वाली सास खुद सामने आई है और उसने अपनी बात रखी है।
इससे पहले दामाद ने आरोप लगाया था कि सास 2 लाख रुपये नकद और जेवरात लेकर अपने बहनोई के साथ फरार हो गई है। अब सास के सामने आने के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
थाने में पहुंचकर महिला ने साफ शब्दों में कहा, '' मैं किसी के साथ भागी नहीं और मुझ पर लगाए जा रहे सभी आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं।'' उसने बताया कि शुरूआत में हालात सामान्य थे, लेकिन करीब 1 महीने बाद सब कुछ बदल गया। महिला के मुताबिक, पहले महीने तक राहुल ने उसे ठीक तरह से रखा, लेकिन इसके बाद वह उसे बंधक की तरह रखने लगा।
महिला का आरोप है कि उसे कहीं आने-जाने नहीं दिया जाता था और जबरन नशीली दवाइयां तक खिलाई जाती थीं। उसने यह भी कहा कि इस दौरान उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। सास का दावा है कि वह अपने साथ जो नकदी और जेवर लेकर गई थी, वह सब दामाद ने ही खर्च कर दिया।
महिला ने कहा, ''मेरा पूरा पैसा और जेवर उसने खा लिया है और अब खुद को बचाने के लिए उल्टा मुझ पर ही आरोप लगा रहा है।'' महिला के इस बयान के बाद मामला और पेचीदा हो गया है और पुलिस अब दोनों पक्षों के दावों की जांच में जुटी हुई है। सास ने बताया कि वह बेहद मुश्किल हालात में वहां से निकल पाईं। उनका कहना है, ''उसके चंगुल से मैं किसी तरह छूटकर आई हूं और अब वही मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।'' उन्होंने दावा किया कि वह सिर्फ न्याय चाहती हैं और सच सामने आना चाहिए।
महिला ने यह भी कहा कि उनके खिलाफ जो कहानी फैलाई जा रही है, वह पूरी तरह एकतरफा है। उन्होंने सवाल उठाया, “अगर मैं गलत होती, तो खुद थाने आकर अपनी बात क्यों रखती?” सास के इन बयानों के बाद मामला और गंभीर हो गया है और पुलिस अब सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।
बता दें कि अलीगढ़ के मडराक क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला सपना अप्रैल 2025 में अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ घर से फरार हो गई थी। यह मामला सामने आते ही इलाके से लेकर प्रदेश भर में चर्चा का विषय बन गया था। कुछ दिनों बाद सपना खुद ही वापस लौट आई थी, लेकिन उसने राहुल के साथ ही रहने की जिद पकड़ ली थी। मामला थाने तक पहुंचने पर पुलिस ने दोनों की काउंसलिंग कराई। काउंसलिंग के बाद, दोनों की सहमति और स्थिति को देखते हुए पुलिस ने उन्हें साथ रहने की अनुमति दे दी थी।
इस मामले में नया और चौंकाने वाला मोड़ तब सामने आया जब दामाद राहुल ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी सास उसे छोड़कर अपने ही बहनोई के साथ फरार हो गई है। शिकायत के अनुसार, महिला घर से जाते समय करीब 2 लाख रुपये नकद और कीमती गहने भी अपने साथ ले गई। जिसके बाद पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
Published on:
13 Feb 2026 11:35 am
टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणियाँ (0)