
रुपए चोरी करता नजर आ रहा आरोपी
अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बिजली घर चौराहा पर शराब के ठेके से दिनदहाड़े 28 हजार रुपए चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। हैरानी की बात यह रही कि वारदात के समय ठेके पर कई लोग मौजूद थे, इसके बावजूद एक युवक बेखौफ होकर गल्ले से नकदी निकालकर फरार हो गया। पूरी घटना ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज भी सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में एक युवक दुकान के काउंटर के पास खड़ा दिखाई देता है और मौका देखकर गल्ले में हाथ डालकर रुपए निकाल लेता है। इसके बाद वह आराम से वहां से निकल जाता है। ठेके के सेल्समेन जवाहर सिंह ने बताया कि आरोपी युवक की उम्र करीब 18 से 20 वर्ष के बीच है। गल्ले में रखे लगभग 28 हजार रुपए एक जगह रबर से बंधे हुए थे और उस समय गल्ला खुला हुआ था।
नकदी गायब होने का पता चलते ही आरोपी युवक का पीछा किया गया, लेकिन वह अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। घटना की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में लगे कैमरों की भी जांच की जा रही है। मामले में जल्द खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
Published on:
06 Feb 2026 11:27 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
