
(पत्रिका सांकेतिक फोटो)
अलवर शहर के एक थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार उसकी दो बेटियां एक गोदाम में मजदूरी का कार्य करती हैं। 10 फरवरी की रात करीब 8 बजे छोटी बेटी को उसी गोदाम में काम करने वाला युवक किसी बहाने से अपने घर बुलाकर ले गया।
रिपोर्ट में आरोप है कि युवक ने घर पहुंचने के बाद युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर उसके अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी। डर के कारण युवती ने शुरुआत में किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन बाद में परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।
पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है तथा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
Published on:
13 Feb 2026 11:20 am
टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणियाँ (0)