AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

थानागाजी क्षेत्र के प्रतापगढ़ में गुरुवार सुबह एक नौ वर्षीय बालिका का शव झाड़ियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका सरकारी विद्यालय में पांचवीं कक्षा की छात्रा थी। ग्रामीणों ने सुबह करीब आठ बजे झाड़ियों में शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार वह सुबह करीब साढ़े सात बजे घर से बकरियां छोड़ने के लिए निकली थी, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। कुछ समय बाद उसका शव गांव के पास झाड़ियों में मिला। बालिका के गले और शरीर पर खरोंच के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
सूचना मिलते ही प्रतापगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में पुलिस पारिवारिक स्थिति सहित सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतका की मां घरेलू विवादों के चलते अपने पीहर में रहती है।
पुलिस ने मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया है। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Updated on:
19 Dec 2025 03:42 pm
Published on:
18 Dec 2025 01:34 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।