13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर के युवक की साउथ अफ्रीका में मौत, परिजनों ने शव भारत लाने की लगाई गुहार

अलवर जिले के राजगढ़ उपखंड क्षेत्र के धमरेड गांव निवासी गंगाराम योगी की साउथ अफ्रीका के लुसाका सिटी में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है (फोटो - पत्रिका)

अलवर जिले के राजगढ़ उपखंड क्षेत्र के धमरेड गांव निवासी गंगाराम योगी की साउथ अफ्रीका के लुसाका सिटी में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। गंगाराम वहां एक मार्बल माइंस में होल मेजर के पद पर कार्यरत थे। 11 फरवरी को इलाज के दौरान उनकी मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।

गंगाराम अपने पीछे पत्नी सरोज देवी, पुत्र दीपक और दो पुत्रियां मोनिका व काजल को छोड़ गए हैं। परिजनों के अनुसार वे 15 अगस्त 2025 को रोजगार के लिए साउथ अफ्रीका गए थे और प्रतिदिन परिवार से बात करते थे। पिछले तीन दिनों से संपर्क नहीं हो पाया था। 11 फरवरी को बड़े भाई को फोन कर बताया गया कि बुखार के बाद इंजेक्शन लगाया गया, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और निधन हो गया।


परिजनों ने केंद्र सरकार से शव को शीघ्र भारत लाने की मांग की है। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री व अलवर सांसद भूपेंद्र यादव से संपर्क किया गया है, जिन्होंने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। शुक्रवार को परिजनों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!