9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साढ़े नौ लाख की लागत से गांधी पार्क में पक्षी घर तैयार, जल्दी होगा उद्घाटन

खेरली. कस्बे के गांधी पार्क में अब पक्षियों की चहचहाट सुनाई देंगी। पक्षी यहां कलरव करेंगे। इसके लिए पक्षी घर बनाकर तैयार हो गया है। जिसका उद्घाटन जल्द किया जाएगा।इन दिनों स्वच्छ खेरली, सुंदर खेरली का स्लोगन प्रगति पर है। गांधी पार्क के सौंदर्यकरण के साथ ही इसमें करीब साढ़े नौ लाख की लागत से […]

less than 1 minute read
Google source verification

oplus_3145762

खेरली. कस्बे के गांधी पार्क में अब पक्षियों की चहचहाट सुनाई देंगी। पक्षी यहां कलरव करेंगे। इसके लिए पक्षी घर बनाकर तैयार हो गया है। जिसका उद्घाटन जल्द किया जाएगा।इन दिनों स्वच्छ खेरली, सुंदर खेरली का स्लोगन प्रगति पर है। गांधी पार्क के सौंदर्यकरण के साथ ही इसमें करीब साढ़े नौ लाख की लागत से पक्षी घर बनाया गया है। यह सात मंजिला है एवं नीचे प्लेटफार्म भी बनाया जा रहा है। जहां चारों और रैंप और रैलिंग लगाई जाएगी। पक्षियों को चुग्गा डालने की भी व्यवस्था की है। रंग-बिरंगे कई कोटर बनाए गए है, जिनमें पक्षी बैठ सकेंगे। यह पार्क मन मोहक होगा। पार्क के सौंदर्यकरण के बाद मॉर्निंग वॉक में लोगों की बड़ी संख्या रहती है। बच्चों को खेलकूद के लिए भी झूले तथा अन्य साधन लगाए हुए हैं। पक्षी घर का टेंडर पालिका में प्रशासक नियुक्त होने से पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय गीजगढिया के समय ही हो गया था, जो अब बनकर तैयार है।पक्षी घर का निर्माण हुआ है

कस्बे के सौंदर्यकरण के लिए विधायक के सहयोग से अनेक विकास कार्य हुए हैं और कुछ प्रस्तावित है। इसी के तहत पक्षी घर का निर्माण हुआ है। इससे पक्षियों को भी सुगमता से बैठने को स्थान मिलेगा और उनकी संख्या में भी वृद्धि होगी।नरसी मीणा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, खेरली।