15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार दीवार से टकराई, एक की मौत

दो घायल

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
कार दीवार से टकराई, एक की मौत

कार दीवार से टकराई, एक की मौत


बहरोड़ में कृषि उपज मंडी के पास सोमवार दोपहर एक कार मंडी की दीवार से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए।जिन्हें कोटपूतली के बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान एक जने की मौत हो गई।


कृषि उपज मंडी के गार्ड महावीर यादव ने बताया कि सोमवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे के दौरान दो गाडिय़ां आगे पीछे तेज गति से बर्डोद से मुख्य चौराहे की तरफ जा रही थी। इसी दौरान आगे चल रही गाड़ी के चालक ने कृषि उपज मंडी के पास पहुंचते ही गाड़ी को इंदिरा कॉलोनी कट की ओर तेज रफ्तार में घुमा दिया। जिससे उसकी कार मंडी की दीवार से टकरा गई।

कार की टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार मौके पर ही दो तीन बार पलट गई। जिसमें सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पीछे चल रहे गाड़ी में बैठा कर कोटपूतली उपचार के लिए ले जाया गया।


कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि कोटपूतली क्षेत्र के रहने वाले कुछ लोग सोमवार दोपहर को हरसौरा से वापस कोटपूतली जा रहे थे। इसी दौरान आगे चल रही कार का एक्सीडेंट हो गया। जिससे कार में सवार तीन जने घायल हो गए। घायलों में पुरुषोत्तमपुरा, कोटपूतली निवासी अभिषेक मीणा पुत्र रमेश मीणा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल मुकेश मीणा पुत्र कैलाश मीणा व दीपक मीणा पुत्र पप्पू मीणा का बीडीएम अस्पताल कोटपूतली में उपचार चल रहा है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!