
शाहजहांपुर कस्बान्तर्गत भुनगडा अहीर ग्राम पंचायत के भुनगडा ठेठर गांव की राजस्व भूमि पर रह रहे एक परिवार के पालतू श्वान पर शनिवार रात पहाड़ी इलाके से आए तेंदूए ने हमला कर दिया। हमले में श्वान की मौत हो गई। श्वान को पुकारता सुनने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो तेंदुआ पहाड़ी इलाके की ओर चला गया।
खेती का कार्य करने के लिए सानोली गांव निवासी रणवीर यादव उर्फ रमलू पंच के कुएं पर रह रहे रेवाड़ी निवासी अशोक गुर्जर ने ग्रामीणों को तेंदुआ की ओर से श्वान पर हमला करने सूचना दी। सूचना पर राजवीर थानेदार, नीरज, रमलू पंच, थानङ्क्षसह, कालू सहित ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे। जहां तेंदुए के पदचिन्ह देखे गए। रात्रि के समय दो से तीन बार फिर से आने के भी पदचिन्ह रविवार सुबह देखे गए। रविवार सुबह वनविभाग की फोरेस्टर सुशीला बाई यादव, हल्का पटवारी अजीत यादव, स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि अशोक यादव, बीएल महता सहित पहाड़ी इलाके में पहुंचे। मौका जांच में तेंदुए के पदचिह्न होना बताया।किसान का परिवार पहाड़ी इलाके के खेत में बने मकान में रह रहे हैं।
दहशत में ग्रामीण
फसल कटाई के बाद खाली पड़े खेतों में गोबर खाद डालने व जुताई कार्य में जुटे ग्रामीणों को पहाड़ी इलाके में तेंदुआ होने की सूचना मिलने पर दहशत में है। साथ ही लगते सानोली, भुनगडा अहीर व खोहरी,ईश्वरीङ्क्षसह पुरा, काठ का माजरा सहित गांव के बाङ्क्षशदे मुख्य रूप से डरे हुए है। जिन्होंने प्रशासन की दखल की आवश्यकता बताते हुए ङ्क्षपजरा रख तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
Published on:
28 Apr 2024 11:41 pm

टिप्पणियाँ (0)
टिप्पणियाँ (0)