27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज से सायं कालीन OPD शुरू, मरीजों को मिलेगा OPD में रात 9 बजे तक इलाज

अलवर जिला अस्पताल में सायंकालीन ओपीडी का समय दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक रहेगा

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें

जिला अस्पताल (फाइल फोटो)

अलवर जिला अस्पताल में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सोमवार से सायं कालीन ओपीडी का शुभारंभ किया जा रहा है। यह ओपीडी अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में फिजियोथेरेपी कक्ष के पास संचालित की जाएगी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार सायंकालीन ओपीडी का समय दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक रहेगा, जिससे दिन में कार्यरत लोगों और दूर-दराज से आने वाले मरीजों को काफी राहत मिलेगी।

वरिष्ठ चिकित्सक की मिलेगी सेवा

पीएमओ डॉ. सुनील चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि सायं कालीन ओपीडी में मेडिसिन विभाग के एक वरिष्ठ चिकित्सक के साथ एक रेजिडेंट डॉक्टर की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। ओपीडी के दौरान सामान्य रोगों की जांच, परामर्श और आवश्यक दवाओं के बारे में मार्गदर्शन दिया जाएगा। डॉ. चौहान ने बताया कि दिन में अत्यधिक भीड़ होने के कारण कई मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

मिलेगी राहत

सायंकालीन ओपीडी शुरू होने से मरीजों का दबाव कम होगा और उन्हें समय पर उपचार मिल सकेगा। विशेष रूप से नौकरीपेशा लोग, विद्यार्थी और बुजुर्ग मरीज इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीजों की संख्या को देखते हुए यह फैसला आमजन के लिए राहत भरा होगा। इस नई पहल से जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका द्वारा अप्रूव

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका द्वारा अप्रूव
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!