
विद्यार्थियों को दी बैंकिंग सुरक्षा की जानकारी (फोटो - पत्रिका)
अलावड़ा ग्राम पंचायत स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनी वाइज वित्तीय साक्षरता केंद्र ने विभिन्न बैंकों के सहयोग से किया। शिविर में विद्यार्थियों और किसानों को बैंक खातों की केवाईसी व सीकेवाईसी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान बीमा योजनाएं, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और मुख्यमंत्री आरोग्य योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। साथ ही डिजिटल लेनदेन की सुरक्षित प्रक्रिया, साइबर ठगी से बचाव के उपाय और मनी मूल अकाउंट के बारे में भी जागरूक किया गया।
मनी वाइज सेंटर मैनेजर सियाराम ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को वित्तीय रूप से जागरूक बनाना है, ताकि वे भविष्य में अपने आर्थिक निर्णय समझदारी से ले सकें। अंत में विद्यार्थियों ने आयोजन को उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता जताई। कार्यक्रम में सियाराम, विजय कुमार मीणा, अंजू रानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
Published on:
13 Feb 2026 04:00 pm
टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणियाँ (0)