29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गेंदाला की ढाणी में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ पथराव

प्रतापगढ़. हमीरपुर गांव की गेंदाला की ढाणी में गुरुवार सुबह लगभग दस बजे ग्राम पंचायत की करीब 250 वर्ग गज आबादी भूमि पर दावा जताने को लेकर दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ पथराव हो गया। यह घटना आधे घंटे तक चली, जिसमें एक पक्ष की ओर से छतों से पत्थर फेंके गए, जिससे दूसरे पक्ष […]

2 min read
Google source verification

प्रतापगढ़. हमीरपुर गांव की गेंदाला की ढाणी में गुरुवार सुबह लगभग दस बजे ग्राम पंचायत की करीब 250 वर्ग गज आबादी भूमि पर दावा जताने को लेकर दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ पथराव हो गया। यह घटना आधे घंटे तक चली, जिसमें एक पक्ष की ओर से छतों से पत्थर फेंके गए, जिससे दूसरे पक्ष के करीब 11 लोग घायल हो गए।

थाना अधिकारी राजकुमार ने बताया कि सुबह 10 बजे सूचना मिली कि हमीरपुर की गेंदाला की ढाणी में दो पक्षों के बीच विवाद हो रहा है। सूचना मिलते ही 112 पुलिस वाहन को तुरंत मौके पर भेजा गया। वहां दोनों पक्षों के लोग आबादी भूमि पर दावा जताने को लेकर आपस में झगड़ते हुए मिले। इस झगड़े में एक पक्ष ने दूसरे पर छतों से पत्थर फेंके, जिससे एक पक्ष के 11 लोग घायल हो गए। ग्रामीणों और परिजनों की मदद से घायलों को प्रतापगढ़ सीएचसी ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जयपुर के सवाईमानसिंह अस्पताल व अलवर के राजीव गांधी चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों के 10 लोगों को शांतिभंग के आरोप में हिरासत में लिया गया है। दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।पथराव में गंभीर और आंशिक घायल

ताबड़तोड़ पथराव में एक पक्ष से पायल (17) पुत्री नेहरू, संतरा (17) पुत्री रामस्वरूप, निर्मला (20) पुत्री हरफूल, धौली (50) पत्नी रामस्वरूप, बसबाई (20) पुत्री पप्पू, रामप्यारी (60) पुत्री सुआराम, छोटा देवी (26) पुत्री रामप्रसाद, कोमल (17) पुत्री फ़ैलीराम, बाबूलाल (28) पुत्र सुआराम, धौली (15) पुत्री प्रहलाद व राजेश (23) पुत्र मूलचंद घायल हुए हैं। सभी मीणा समाज से है। इन सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर और अलवर रेफर किया गया है, वहीं दूसरे पक्ष में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।

घायलों में अधिकांश महिलाएं और युवतियांजमीनी विवाद के इस झगड़े में अधिकांश घायल महिलाएं और युवतियां हैं, जिनमें अधिकतर पीड़ित परिवार की बेटियां और बहुएं शामिल हैं।सीएचसी में एक साथ घायलों के आने से व्यवस्था हुई प्रभावित

प्रतापगढ़ सीएचसी में महिला डॉक्टर मोहनी बलाई ओपीडी में मरीज देख रही थीं। एकाएक कई घायलों के आने से नर्सिंग स्टाफ के साथ मिलकर प्राथमिक उपचार किया गया और उन्हें उच्च इलाज के लिए जयपुर व अलवर रेफर किया। इस दौरान कुछ देर तक ओपीडी के मरीजों को असुविधा का सामना करना पड़ा। अधिक भीड़ होने से सीएचसी की व्यवस्था भी प्रभावित हो गई।आबादी भूमि के दस्तावेजों का अभाव

पुलिस के अनुसार एक पक्ष का इस भूमि पर पुराना कब्जा बताया जा रहा है, लेकिन उनके पास आबादी भूमि का कोई दस्तावेज नहीं है। दूसरे पक्ष की ओर से इस भूमि पर पशु बाड़ा और रैवड़ा डालने के कारण विवाद हो गया। हालांकि दूसरे पक्ष के पास भी आबादी भूमि का कोई दस्तावेज नहीं है। मामले की जांच जारी है और पुलिस ने इस मुद्दे पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज

जमीन विवाद में दोनों पक्षों के 10 लोगों को शांतिभंग के आरोप में हिरासत में लिया गया है। दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है। पथराव में एक पक्ष के 11 घायल हुए हैं।राजकुमार थाना अधिकारी, प्रतापगढ़।