AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
अलवर. राजर्षि अभय समाज की ओर से शुक्रवार की शाम को होपसर्कस पर राम-भरत मिलाप का आयोजन किया गया। जिसमें राम, लक्ष्मण, माता जानकी व हनुमान जी सहित दोनों भाइयों का भरत, शत्रुघ्न, गुरु वशिष्ठ एवं प्रजावासियों के साथ मधुर मिलन हुआ।
राम, लक्ष्मण, माता जानकी, हनुमानजी, जामवंत, लंका पति विभीषण की सवारी कंपनी बाग से रवाना होकर होपसर्कस पर पहुंची। दूसरी तरफ से भरत छोटे भाई शत्रुघ्न, गुरु वशिष्ठ सहित प्रजावासियों के साथ जगन्नाथ मंदिर से रवाना होकर होपसर्कस पहुंचे। दोनों भाईयों ने जैसे ही एक दूसरे को देखा तो दौड़कर भरत राम के पास पहुंचे और उनके चरण छूकर आशीर्वाद लिया। राम ने भाई को उठाकर सीने से लगा लिया। भरत के आंखों से आंसू बहने लगे। यह दृश्य देखकर दर्शक भी अधीर हो गए और आंखें नम हो गई। चारों तरफ से पुष्प वर्षा हुई। इसके बाद भगवान राम व भरत की सवारी राजर्षि अभय समाज के रंगमंच पर पहुंची। यहां पर माताओं ने उनका स्वागत किया और राम का राज्याभिषेक हुआ। इस दौरान रामलीला के कलाकार, संस्था के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।
हनुमानजी ने दी भरत को राम आगमन की सूचना: इससे पहले दिखाया गया कि भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास पूरा होने की सूचना लेकर हनुमानजी भरत के पास पहुंचे। श्रीराम के आने की सूचना मिलते ही भरत उनके स्वागत के लिए तुरंत रवाना हो जाते हैं। इससे पूर्व होपसर्कस पर बनाए गए मंच पर संस्था के गायक कलाकारों की ओर से भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
© 2025 All Rights Reserved. Powered by Summit
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
04 Oct 2025 12:34 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।