AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

अलवर। राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में पिकअप सवार तीन लोग जिंदा जल गए। वहीं, चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही रैणी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में जयपुर रैफर कर दिया।
पुलिस के मुताबिक हादसा बुधवार तड़के करीब 3 बजे दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चैनल नंबर 131.5 के पास हुआ। दिल्ली से जयपुर जा रही एक पिकअप दूसरे वाहन से टकरा गई, जिससे पिकअप में आग लग गई। हादसे में पिकअप में सवार तीन लोगों की जिंदा जलकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतकों की पहचान मोहित निवासी बहादुरगढ़ (हरियाणा), दीपेंद्र निवासी सागर (मध्यप्रदेश) और पदम निवासी सागर (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। हादसे में घायल चालक की पहचान हन्नी निवासी झज्जर (हरियाणा) के रूप में हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जयपुर रैफर किया गया।

सूचना मिलते ही रैणी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को रैणी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पिकअप वाहन के नंबरों से जानकारी मिलने पर वाहन झज्जर (हरियाणा) का पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण हादसे के बाद पिकअप में आग लग गई और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि पिकअप सवार लोगों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। ऐसे में तीन लोगों की जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
17 Dec 2025 09:19 am


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।