
फोटो सोर्स: पत्रिका, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भीषण दुर्घटना
रविवार को अंबेडकरनगर में बेवाना थानाक्षेत्र में सुबह साढ़े दस बजे भीषण दुर्घटना हो गई है, यहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर अंबेडकरनगर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 161 किमी के पास आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी।
हादसे में कार सवार चाचा-भतीजे समेत तीन की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जानकारी के मुताबिक सभी दिल्ली से गोरखपुर की ओर जा रहे थे।
मृतकों की पहचान गोरखपुर के बेलाघाट के रामपुर गोसाई निवासी विजय कुमार यादव, लक्ष्मी पत्नी मुकेश, छह वर्षीय वीर के रूप में हुई। वहीं कार चालक विनय कुमार यादव पुत्र अंश, मुकेश की पुत्री गुनगुन व कनिष्का गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भाग निकला। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हड़कंप मच गया।थानाध्यक्ष सर्वदमन सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार में फंसे शवों को बाहर निकलवाया। पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। घायलों को जिला अस्पताल, अकबरपुर में भेजा गया। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। समाचार लिखे जाने तक परिवार को सूचना दे दी गई है वो लोग मौके के लिए रवाना हो चुके हैं।
Published on:
01 Feb 2026 12:45 pm
बड़ी खबरें
View Allअम्बेडकर नगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
