अंबिकापुर, Jun 07, 2026

Minister Laxmi Rajwade sent injured in hospital (Photo- Patrika)
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े (Minister Laxmi Rajwade) ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सडक़ हादसे में घायलों की मदद की। वे खुद अपने वाहन से उतर गईं और घायलों को उससे मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। बाद में वे दूसरे वाहन से अपने गृहग्राम के लिए रवाना हो गईं। मंत्री की इस संवेदनशीलता की हर कोई सराहना कर रहा है। दरअसल रविवार की दोपहर अंबिकापुर रेलवे स्टेशन (Ambikapur Railway Station) के पास स्कूटी और ऑटो में टक्कर हो गई थी। इस दौरान मंत्री रायपुर से वापस लौटने के दौरान घटनास्थल के पास से गुजर रहीं थी। इसी बीच सडक़ पर पड़े घायलों को देेखकर उन्होंने अपनी कार रुकवाई और घायलों की मदद की।
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रावजाड़े रविवार की दोपहर रायपुर से अपने काफिले के साथ अंबिकापुर पहुंची थीं। अंबिकापुर से वे अपने गृहग्राम सूरजपुर जिले के बीरपुर जा रही थी। वे अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के सामने नेशनल हाइवे पर पहुंची ही थीं कि 2 युवक सडक़ पर घायल (Injured in road accident in Ambikapur) अवस्था में पड़े थे तथा कराह रहे थे।
यह देखते ही उन्होंने अपनी कार रुकवाई और पूछताछ शुरु की। पता चला कि स्कूटी और ऑटो रिक्शा में टक्कर के बाद दोनों युवक घायल हो गए हैं। इसके बाद मंत्री ने अपने वाहन से दोनों घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया।
उन्होंने डॉक्टरों (Medical college hospital doctors) को फोन निर्देशित भी किया कि वे घायलों का तत्काल और उचित इलाज की व्यवस्था करें। मंत्री की इस संवेदनशील पहल की वहां मौजूद हर किसी ने सराहना की। मंत्री ने अपने इस कार्य से मानवता की मिसाल पेश की है।
घायलों को अस्पताल भिजवाने के बाद मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े (Chhattisgarh Minister) सडक़ पर ही काफी देर तक खड़ी रहीं। बाद में उनके लिए दूसरी कार मंगवाई गई, इसके बाद वे अपने गृहग्राम बीरपुर के लिए रवाना हो गईं।
इधर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचने के बाद वरिष्ठ डॉक्टरों द्वारा घायलों (Injured in Road accident) को मंत्री के वाहन से उतरवाकर इलाज शुरु किया गया। फिलहाल घायल युवकों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
Published on: 07 Jun 2026 03:57 pm

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।