6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंबिकापुर, Jun 06, 2026

Love Couple Arrested: प्रेम संबंध में बड़ी मम्मी बन रही थी बाधा, भतीजी ने प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या, फिर किया ये नाटक

Love Couple Arrested: हत्या की वारदात के 5 दिन बाद पुलिस ने दोनों आरोपी को किया गिरफ्तार, घर में ही रहकर महिला व उसके पति की देखभाल करती थी युवती, महिला ने देख लिया था प्रेमी के साथ

Love couple arrested, Murder in Lakhanpur

Girl arrested with his boyfriend (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भुईंयापारा में 1 जून की सुबह एक वृद्धा की लाश घर में बिस्तर पर पड़ी मिली थी। पीएम रिपोर्ट में हत्या (Murder) की पुष्टि होने पर पुलिस ने भतीजी व उसके प्रेमी (Love Couple Arrested) को गिरफ्तार किया है। भतीजी उसके घर में ही रहती थी। महिला ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। युवती को लगा कि बड़ी मम्मी दोनों के प्रेम संबंध में बाधा बन रही है। इसी वजह से घटना दिवस 31 मई की रात को उसने प्रेमी को बुलाया और उसके साथ मिलकर महिला को धक्का देकर दीवार से टकरा दिया तथा उससे मारपीट की थी। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई थी। दरअसल युवती ने ही वृद्धा के भतीजे को 1 जून की सुबह फोन कर बताया था कि उसकी लाश पड़ी है। जांच के बाद पुलिस ने युवती व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।

सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जूना भुइयांपारा निवासी लक्ष्मी लकड़ा उम्र 65 वर्ष पति बैजनाथ लकड़ा के साथ रहती थी। पति चलने-फिरने में असमर्थ था। इनके साथ ग्राम रानी कछार निवासी भतीजी तेरेसा एक्का रहती थी, जो कहीं काम करती थी और वृद्ध दंपती की देखरेख करती थी।

1 जून को तेरसा एक्का ने वृद्ध दंपती के भतीजे को फोन कर जानकारी दी कि बड़ी मम्मी का शरीर ठंडा हो गया है और बातचीत नहीं कर रही है। सूचना पर परिवार वाले पहुुंचे तो लक्ष्मी लकड़ा मृत अवस्था में पड़ी थी। परिजन ने घटना की जानकारी लखनपुर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले (Murder case) की जांच की और शव का पीएम करवाया।

Love Couple Arrested: प्रेम संबंध में बन रही थी बाधा

पुलिस ने संदेही मृतका की भतीजी लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लोसगा रानीकछार निवासी तेरेसा एक्का पिता बमदेव एक्का, उम्र 20 वर्ष व बाजारपारा, लखनपुर निवासी आशीष कुमार गुप्ता पिता उमेश गुप्ता उम्र 30 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों प्रेमी-प्रेमिका (Love couple) निकले।

मृतका ने दोनों को मिलते-जुलते देख लिया था। प्रेम संबंध में बाधा उत्पन्न करने की बात को लेकर दोनों ने 31 मई की रात को मृतका को दीवार से धक्का देकर व मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया था।

पीएम रिपोर्ट में हुई हत्या की पुष्टि

डॉक्टर द्वारा शव का पीएम करने के बाद हत्या (Murder) की पुष्टि हुई। सिर व शरीर में गंभीर चोट लगने से मौत होना पाया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो पता चला की एक व्यक्ति बाइक से उसके घर जाते दिखा और कुछ देर बाद तेरेसा एक्का के साथ बाहर निकल गया।

हत्या कर प्रेमी के साथ हो गई फरार

हत्या करने के बाद तेरेसा अपने प्रेमी के साथ बाइक में बैठकर चली गई, जो पूरी रात बाहर कहीं रही। सुबह वापस आकर मृतका के भतीजे को फोन कर बताई की बड़ी मम्मी का पैर-हाथ डंडा हो गया है और शरीर अकड़ गया है। पुलिस ने दोनों आरोपी प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार (Boyfriend-Girlfriend arrested) कर जेल दाखिल कर दिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त कर लिया है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें