AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

अंबिकापुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव की माता स्वर्णलता सिंहदेव का निधन (Swarnlata Singhdeo passed away) हो गया। वे 75 वर्ष की थीं और लम्बे समय से बीमार चल रहीं थीं। उनका उपचार रायपुर के एम्स हॉस्पिटल में चल रहा था, इस दौरान 26 दिसंबर को उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांसें ली। उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार की शाम अंबिकापुर पहुंचा। शनिवार की सुबह उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
गौरतलब है कि स्व. स्वर्णलता सिंहदेव का जन्म 2 दिसंबर 1950 को राज परिवार में हुआ था। वे छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव व अमिताभ सिंहदेव की माता (Swarnlata Singhdeo passed away) एवं शंकरगढ़ राजपरिवार के स्व. लाल अरुण प्रताप सिंहदेव की पत्नी थीं।
स्व. स्वर्णलता चंद्रपुर राजपरिवार के स्व. राजा पूर्व विधायक शशि भूषण सिंहदेव व स्व. रानी पूर्व विधायक ज्योत्सना सिंहदेव की पुत्री थीं। उनके निधन (Swarnlata Singhdeo passed away) से सरगुजा भाजपा के साथ ही बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। शुक्रवार की देर शाम रायपुर से उनका पार्थिव शरीर सरगुजा लाया गया।
वहीं 27 दिसंबर को स्थानीय शंकरघाट स्थित मुक्तिधाम में सुबह 11.30 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा निवास स्थान एमजी रोड पंजाब गार्डन के सामने से निकाली जाएगी।
इधर स्वर्णलता सिंहदेव के निधन (Swarnlata Singhdeo passed away) की खबर पर प्रदेशभर के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उनके निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, डिप्टी सीएम अरुण साव सहित अन्य नेताओं ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
26 Dec 2025 08:57 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।