5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश बोले- बेहद गंभीर मामला, भेजेंगे अपना प्रतिनिधिमंडल, BJP जिलाध्यक्ष पर तत्काल कार्रवाई की मांग

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अमेठी की घटना बेहद संवेदनशील है। भाजपा जिलाध्यक्ष पर उन्होंने गंभीर आरोप लगाया। कहा कि जल्द ही वह अपना एक प्रतिनिधिमंडल वहां पर भेजेंगे। इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

2 min read
Google source verification

अखिलेश यादव, PC- Patrika

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमेठी में महिला बीएलओ के साथ हुई मारपीट की घटना को बेहद गंभीर बताया है। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह लोकतंत्र और सरकारी व्यवस्था पर सीधा हमला है।

अखिलेश यादव ने कहा कि अमेठी में भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा एक महिला बीएलओ से मारपीट का मामला बेहद चिंताजनक है। आरोप है कि महिला बीएलओ पर जबरन एक खास समाज के वोट कटवाने और भाजपा समर्थकों के वोट बढ़वाने का दबाव बनाया गया। जब बीएलओ ने उनके मन मुताबिक काम करने से इनकार किया तो उनके साथ अभद्रता की गई। अखिलेश यादव ने बताया कि महिला बीएलओ को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया। और घटना का वीडियो बनाते समय उसके पति का मोबाइल भी छीन लिया गया। उन्होंने कहा कि यह पूरी घटना सरकारी काम में बाधा डालने, महिला से बदसलूकी और हिंसक भाषा के इस्तेमाल का गंभीर मामला है। सपा सुप्रीमो ने मांग की कि इस पूरे मामले में तत्काल संज्ञान लिया जाए। और दोषियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इस मामले को गंभीरता से ले रही है। घटना की जांच के लिए पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल अमेठी भेजा जाएगा। दरअसल अखिलेश यादव ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट कर कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने महिला BLO के तहरीर को भी पोस्ट किया है।

अब जानिए पूरा मामला, कहां पर कब कैसे क्या हुआ?

अमेठी जिले के ठेंगहा मतदान केंद्र पर भाजपा पदाधिकारी और बीएलओ के बीच कहासुनी का मामला सामने आया है। बीएलओ के पति ने भाजपा जिलाध्यक्ष पर मारपीट और मोबाइल जब्त करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। जबकि सपा ने इस प्रकरण पर नाराजगी जताई है।
संग्रामपुर क्षेत्र के ठेंगहा मतदान केंद्र पर बुधवार को भाजपा पदाधिकारी और बीएलओ के बीच आयोजित बैठक के दौरान विवाद हो गया। बीएलओ के पति राकेश मौर्य का आरोप है कि भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल ने उनके साथ मारपीट की और उनकी पत्नी का मोबाइल छीन लिया। दूसरी ओर भाजपा जिलाध्यक्ष ने इन आरोपों को निराधार बताया है। राकेश मौर्य ने एसडीएम अमेठी आशीष सिंह को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि बुधवार को ठेंगहा मतदान केंद्र पर भाजपा की बैठक आयोजित की गई थी। आरोप है कि बैठक के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने उनकी पत्नी, जो बीएलओ हैं। उनके साथ अभद्र व्यवहार कर रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। यह भी आरोप है कि वीडियो रिकॉर्ड करते समय उनकी पत्नी का मोबाइल फोन छीन लिया गया। इस पूरे घटनाक्रम से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बताए जा रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की पत्रिका पुष्टि नहीं करता है।