AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Woman beat Maulana with hunter अमेठी में मौलाना की हंटर से पिटाई का मामला सामने आया है। जिसमें कमर में सफेद गमछा बांधकर एक महिला बिस्तर के ऊपर चढ़कर हंटर से मौलाना की पिटाई कर रही है। दूसरी महिला पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना रही है। वीडियो में महिला को कहते सुना जा सकता है कि तुमने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। अब मेरी बेटी की भी जिंदगी बर्बाद कर रहे हो। राष्ट्रीय सुरक्षा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने एसपी सहित अन्य अधिकारियों से कार्रवाई करने की मांग की है। राजस्थान पत्रिका वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। घटना अमेठी के जामो थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
उत्तर प्रदेश के अमेठी के जामो थाना क्षेत्र स्थित एक मदरसे में मौलाना हबीब पढ़ाता है। जिस पर आरोप है कि वह महिला की 15 वर्षीय बेटी पर गलत निगाह रखता है और शक्तिवर्धक कैप्सूल खिलाकर दुष्कर्म करता है। जिससे आकोर्षित महिला हंटर से मौलाना की पिटाई कर रही है। इस दौरान वह गंदी-गंदी गालियां भी देती है। वीडियो में महिला की आवाज आ रही है। वह बोल रही है कि "तूने पिछले 5 महीने से मेरा जीना हराम कर दिया है। मेरे बच्चों पर बुरी नजर डाल रहा है।"
15 साल की बेटी को शक्तिवर्धक गोली खिलाई, मुंह में कपड़ा ठूंस कर तुमने उसके साथ दुष्कर्म किया। मेरे पास इसका प्रमाण है। मौलाना महिला की बातों का विरोध करता है और कहता है कि उसने ऐसा कुछ नहीं किया है। इस पर पीछे से आवाज आती है कि अगर तूने गलत नहीं किया तो इतनी रात यहां आने की क्या जरूरत है?
राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि मौलाना के खिलाफ कुड़वार थाना में भी शिकायत दी गई है। जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए। सभी मदरसे में पढ़ाने वाले शिक्षकों की नियमित जांच करने की भी मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी जामो मनोज सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। महिला की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Published on:
04 Dec 2025 08:33 am


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।