AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Uncapped IPL player Prashant Veer Tripathi अमेठी के रहने वाले प्रशांत वीर को चेन्नई सुपर किंग ने 14.20 करोड़ रुपए में खरीदा है। 20 साल के प्रशांत वीर त्रिपाठी ने अनकैप्ड खिलाड़ियों में सबसे महंगे होने का रिकॉर्ड दर्ज किया है। मूल रूप से अमेठी के संग्रामपुर विकासखंड के गूजीपुर गांव के रहने वाले प्रशांत वीर त्रिपाठी के पिता शिक्षामित्र थे। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। खेती किसानी करके उन्होंने अपने बेटे को सफलता के इस मुकाम पर पहुंचाया है। अबू धाबी में हुई आईपीएल नीलामी में घोषणा के बाद घर में खुशी का माहौल है। बेटे की उपलब्धि पर मां की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने कहा कि एक दिन उनका बेटा भारतीय टीम में भी खेल कर देश का नाम रोशन करेगा।
उत्तर प्रदेश के अमेठी के संग्रामपुर विकासखंड के गूजीपुर गांव निवासी प्रशांत वीर त्रिपाठी के पिता रामेंद्र त्रिपाठी शाहजीपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र थे। काम के दबाव में उन्होंने शिक्षामित्र से त्यागपत्र दे दिया था। उनकी मां अंजना घरेलू महिला हैं। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। लेकिन प्रशांत वीर की मेहनत और लगन को देखते हुए पिता ने साथ दिया। जैसे ही घरवालों को इस बात की जानकारी हुई, लोग खुशी से झूमने लगे। वीडियो कॉल पर बेटे के साथ बातचीत की। पूरे जिले में जश्न का माहौल है।
पिता रमेश त्रिपाठी भी प्रशांत वीर की सफलता और उपलब्धि से अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि वर्षों की मेहनत का फल मिला है। इसका श्रेय उन्होंने अपने बेटे की मेहनत और समर्पण को दिया है। मां अंजना त्रिपाठी ने बताया कि बोली यह भावनात्मक क्षण है। इस सफलता से पूरे जिले को गर्व हुआ है।
प्रशांत वीर त्रिपाठी लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं जो अपने स्पिन बॉल से बल्लेबाजों की गिल्लियां बिखेर देते हैं। प्रशांत वीर को चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के लिए 14.20 करोड़ रुपए में खरीदा है। यह नीलामी अबू धाबी में हुई है और यह कीमत खिलाड़ियों में अनकैप्ड खिलाड़ियों में सबसे अधिक है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Updated on:
17 Dec 2025 09:25 am
Published on:
17 Dec 2025 09:24 am


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।