# अंबिकापुर

Chhattisgarh Budget 2026: वित्त मंत्री ने पेश किया छत्तीसगढ़ का बजट, जानिए सरगुजा को क्या-क्या मिला…

Chhattisgarh Budget 2026: प्रदेश के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया छत्तीसगढ़ का 25वां बजट, सरगुजा के हिस्से में आईं ये चीजें

less than 1 minute read
वित्त मंत्री ओपी चौधरी (photo source- Patrika)

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ का 25वां बजट (Chhattisgarh Budget 2026) मंगलवार को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया। इस बार बजट का थीम ‘संकल्प’ है। बजट में प्रदेश के अन्य जिलों के साथ सरगुजा के लिए भी कई प्रावधान किए गए। छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से विख्यात मैनपाट में होम स्टे तथा अंबिकापुर एयरपोर्ट के लिए बजट में करोड़ों रुपए के प्रावधान किए गए हैं। इसके अलावा बस्तर ओलंपिक की तर्ज पर सरगुजा ओलंपिक के लिए 5-5 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1 लाख 72 हजार करोड़ का अनुमानित बजट पेश किया। वे सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं। उन्होंने बजट (Chhattisgarh Budget 2026) में सरगुजा का भी खास ख्याल रखा है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बजट में बड़ी घोषणा की है। इसमें मैनपाट तथा जशपुर जिले के कोतेबेरा पर्यटन स्थल के लिए प्रावधान किया गया है।

बजट (Chhattisgarh Budget 2026) में होम स्टे को बढ़ावा देने 10 करोड़ रुपए तथा मैनपाट में विकास के लिए 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया। अंबिकापुर, जगदलपुर व बिलासपुर एयरपोर्ट के लिए संयुक्त रूप से 80 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

Chhattisgarh Budget 2026: चिरमिरी में खुलेगा मेडिकल कॉलेज

वित्त मंत्री ने सरगुजा संभाग के एमसीबी जिला अंतर्गत चिरमिरी में नया मेडिकल कॉलेज खोले जाने का बजट में प्रावधान किया है। वहीं बस्तर व सरगुजा में बस सेवा के लिए बजट में 10 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

इसके अलावा प्रदेश के जिलों के लिए पीएम आवास योजना, ग्रामीण विकास सडक़ योजना, सीएम ग्राम गौरव पथ योजना के लिए भी प्रावधान किया गया है। इसका लाभ (Chhattisgarh Budget 2026) भी सरगुजा जिले को मिलेगा।