# बलरामपुर

Chhattisgarh Teacher Suspended: दुष्कर्म केस में टीचर गिरफ्तार, शिक्षा विभाग ने किया तत्काल निलंबन, जानें क्या था पूरा मामला

Chhattisgarh Teacher Suspended: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार शिक्षक को शिक्षा विभाग ने तत्काल निलंबित कर दिया है। आरोपी शिक्षक को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

2 min read
BEO office Employee Suspended(photo-patrika)

Chhattisgarh Teacher Suspended: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से एक गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां कुसमी विकासखंड अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गोपातू में पदस्थ शिक्षक धन सिंह राम को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। थाना दुलदुला में दर्ज प्रकरण के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। विभागीय कार्रवाई में सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन को आधार बनाया गया है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है और आगे की जांच जारी है।

Chhattisgarh Teacher Suspended: थाना दुलदुला में दर्ज हुआ था अपराध

जानकारी के अनुसार, यह मामला थाना दुलदुला, जिला जशपुर का है। यहां आरोपी शिक्षक के खिलाफ अपराध क्रमांक 25/2026 के तहत धारा 376(2)(n) भादवि एवं 69 बीएनएस के अंतर्गत गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

पुलिस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग की सख्ती

पुलिस कार्रवाई के बाद संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा, सरगुजा संभाग अंबिकापुर द्वारा तत्काल निलंबन आदेश जारी किया गया। आदेश में कहा गया है कि आरोपी शिक्षक का यह कृत्य शासकीय सेवा की गरिमा और आचरण नियमों के विपरीत है।

सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन

शिक्षा विभाग के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 का गंभीर उल्लंघन है। इसके चलते छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई है।

निलंबन अवधि में मुख्यालय निर्धारित

निलंबन अवधि के दौरान आरोपी शिक्षक धन सिंह राम का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय शंकरगढ़ निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

इस घटना के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में गहरी हलचल देखी जा रही है। विभागीय स्तर पर आगे की जांच और निगरानी की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

क्षेत्र में चर्चा का विषय बना मामला

घटना के बाद स्थानीय स्तर पर भी यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों में आक्रोश और चिंता दोनों ही देखने को मिल रहे हैं। वहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।