# बरेली

राहगीर ने रेलवे विभाग को न बताई होती यह बात, तो जम्मूतवी एक्सप्रेस हो जाती धड़ाम

डीआरएम ने दिए जांच के आदेश, दो घंटे तक ठप रहा आवागमन

2 min read
rail track

बरेली। जिले में एक बार फिर बड़ा रेल हादसा टल गया। मीरगंज के नगरिया सादात रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के गुजरने पर रेल की पटरी टूट गई। ये तो गनीमत रही कि वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने पटरी टूटने की आवाज सुनी और उसने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी। पटरी टूटने की सूचना के दो घंटे के बाद ट्रैक मेंटिनेंस टीम मौके पर पहुंची और पटरी की मरम्मत कराई गई इस दौरान ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से ठप हो गया।

गुजरने वाली थी जम्मू तवी एक्सप्रेस

गुरूवार देर रात जिस पटरी टूटी उसके कुछ देर बाद ही इसी ट्रैक से जम्मूतवी एक्सप्रेस को गुजरना था। अगर राहगीर सरदार सिंह ने पटरी टूटने की आवाज न सुनी होती तो जम्मू तवी एक्सप्रेस पटरी से गुजरती और कोई अनहोनी हो सकती थी। जम्मू तवी एक्सप्रेस को नगरिया सादात स्टेशन पर ही रोक दिया गया अगर थोड़ी भी देर होती तो ट्रेन पलट सकती थी। ट्रेक टूटने की सूचना मिलते ही बरेली से दिल्ली की तरफ जाने वाली गाड़ियों को जंक्शन, सीबीगंज , परसाखेड़ा और धनेटा स्टेशन पर रोक दिया गया।

किसी की साजिश तो नहीं ?

लखनऊ दिल्ली रेल मार्ग पर टूटी पटरी से ट्रेन गुजरने की घटना पहली बार नहीं हुई है बल्कि इसके पहले भी कई बार ट्रेन को पलटाने की कोशिश हो चुकी है। कई बार पेंड्रोल क्लिप भी खोलने की घटनाएं सामने आ चुकी है जिनकी जांच पुलिस के साथ ही खुफिया एजेंसी भी कर रही है। हालाँकि रेलवे के अफसर इस घटना में किसी साजिश के होने से इंकार कर रहे है।

patrika IMAGE CREDIT: patrika

मेंटिनेंस टीम दो घंटे देरी से पहुंची

टूटी पटरी की सूचना पर रेलवे मेंटिनेंस टीम दो घंटे देरी से मौके पर पहुंची इसकी शिकायत यात्रियों ने की थी लापरवाही को देखते हुए उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के डीआरएम ने जांच के आदेश दिए है।

Also Read
View All
पुलिस भर्ती परीक्षा देने जाना होगा आसान, रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, रोडवेज दौड़ाएगा 125 अतिरिक्त बसें

Woman Murder: बरेली में ₹4500 के विवाद में खूनी खेल; बांके से महिला पर किया हमला, फिर ट्रैक्टर से कुचल कर मार डाला, जांच में जुटी पुलिस

दुल्हन प्रेमी संग फरार तो बहन से रिश्ता जोड़ा, निकाह से पहले उसका भी निकला अफेयर, फिर चलीं बारात में लाठियां

बहेड़ी शुगर मिल की नीलामी पर राजनीतिक गर्म: सपा नेताओं ने खोला मोर्चा, BJP पर लगाए गंभीर आरोप

युवक ने धर्म और नाम छिपाकर प्रेम जाल में फंसाया; शादी के लिए कहा तो करने लगा ब्लैकमेल, पीड़िता ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार