PHQ Order- कानून-व्यवस्था के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर 13 दिन तक रोक, राष्ट्रपति के दौरे और मोहर्रम के कारण 15 से लेकर 27 जून तक नहीं मिलेंगे अवकाश
MP Police- देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू मध्यप्रदेश के दौरे पर आ रहीं हैं। उनका दौरा 18 जून से शुरु होगा। इसके साथ ही मुहर्रम का त्योहार भी आ रहा है। राष्ट्रपति के दौरे और मुहर्रम के कारण प्रदेशभर के पुलिसकर्मियों, अधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। पुलिस मुख्यालय ने अवकाश पर 13 दिन का प्रतिबंध लगाते हुए आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार इस अवधि में बेहद विशेष स्थितियों में ही वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति से अवकाश दिया जा सकेगा। विभाग ने प्रदेश के अनेक पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर भी किया गया है। पुलिस विभाग के 35 जिलों में पदस्थ 8 आइपीएस और राज्य सेवा के 66 अफसर बदले गए हैं। करैरा में एसडीओपी के रूप में पदस्थ पुलिस अफसर और उनकी पत्नी को अब जबलपुर भेज दिया गया है।
प्रदेश के पुलिस महकमे में मानसून से पहले तबादले की झड़ी लग गई। शुक्रवार को 35 जिलों के 74 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया। इनमें 8 आइपीएस सहित राज्य सेवा के एएसपी स्तर के 66 अधिकारी शामिल हैं।
ट्रांसफर की इस झड़ी की चपेट में विधायक के बेटे पर एक्शन लेने वाले करैरा एसडीओपी आयुष व एएसपी पत्नी अनु बेनिवाल भी आए। दंपत्ति को जबलपुर भेजा गया है। आइपीएस की तबादला सूची में 2022 बैच के करैरा एसडीओपी आयुष जाखड़ व एएसपी पत्नी अनु बेनिवाल के नाम भी शामिल हैं। बता दें कि हाल ही में भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे पर एक्शन से आयुष चर्चा में आए थे।
तबादलों के साथ ही पुलिस मुख्यालय ने अधिकारियों, कर्मचारियों के अवकाश भी प्रतिबंधित कर दिए हैं। प्रदेशभर के पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर 13 दिन का प्रतिबंध लगाया गया है। कानून-व्यवस्था के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।
पुलिसकर्मियों, अधिकारियों के अवकाश पर प्रतिबंध के संबंध में शुक्रवार को पीएचक्यू ने आदेश जारी किए। बता दें कि 18 जून को राष्ट्रपति का 4 दिवसीय दौरा कार्यक्रम प्रारंभ हो रहा है। इसके बाद 26 जून को मोहर्रम का पर्व है। इस दौरान कानून व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस विभाग में अवकाश पर प्रतिबंध लगाया है। यह पाबंदी 15 से लेकर 27 जून तक लागू रहेगी।