Amitabh Bachchan trolled: अमिताभ बच्चन ने देर रात एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसने लोगों को गुस्से से भर दिया। अपने फेवरेट एक्टर को लोग नकली हीरो कहने लगे। फैंस का कहना है कि देश में इस समय NEET पेपर लीक मामले में बच्चे सुसाइड कर रहे हैं और आर बेफालतू के पोस्ट शेयर कर वाहवाही लूटना चाहते हैं।
Amitabh Bachchan tweet: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपनी बेहतरीन अदाकारी के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और ब्लॉग पर लगातार एक्टिव रहने के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर अपनी निजी जिंदगी के अनुभवों से लेकर मजेदार कविताएं और सुविचार शेयर करते रहते हैं, जिन्हें उनके फैंस खूब पसंद भी करते हैं। लेकिन इस बार मेगास्टार का देर रात किया गया एक ट्वीट उनके लिए जी का जंजाल बन गया है। देश में चल रहे नीट (NEET) पेपर लीक घोटाले और उससे परेशान होकर छात्रों द्वारा की जा रही खुदकुशी जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर बुरी तरह ट्रोल कर दिया है। नाराज जनता ने अभिनेता को 'नकली हीरा' तक कह डाला है। आइये जानते हैं पूरा मामला...
यह पूरा विवाद 7 जून की देर रात शुरू हुआ। 83 साल के अमिताभ बच्चन ने रात के करीब 2 बजकर 12 मिनट पर हीरे की कीमत और उसकी दुर्लभता को लेकर एक ट्वीट किया। उन्होंने अपने X अकाउंट पर लिखा, "हीरा इसलिए महंगा नहीं क्योंकि वह दुर्लभ या असामान्य है, वह महंगा इसलिए है क्योंकि उसे खोजना बहुत कठिन है।"
आमतौर पर इस तरह के ज्ञानभरे ट्वीट्स पर वाहवाही लूटने वाले अमिताभ को इस बार करारी फटकार झेलनी पड़ी। देश के मौजूदा हालातों और छात्रों के भविष्य से जुड़े बड़े मुद्दे पर बॉलीवुड के इतने बड़े सितारे की खामोशी से नाराज यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट के तुरंत बाद कमेंट बॉक्स में आलोचनाओं की बाढ़ आ गई। यूजर्स ने उन पर आरोप लगाया कि वह देश के सबसे जरूरी मुद्दों पर हमेशा अपनी आंखें मूंद लेते हैं, जबकि गैर-जरूरी चीजों पर लंबी-चौड़ी बातें करते हैं। एक नाराज यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "सर, हीरे की तरह इंसानी जीवन भी बेहद कीमती है। NEET पेपर लीक मामले की वजह से देश में अब तक 6 बच्चे खुदकुशी कर चुके हैं, लेकिन आपने इस पर एक शब्द भी नहीं बोला।"
एक और यूजर ने बेहद तीखा तंज कसते हुए लिखा, "महोदय, आपको इस देश में एक बेहद दुर्लभ और कीमती हीरा माना जाता था... लेकिन आज हमें यह एहसास हो गया कि आप कितने नकली हैं। जब देश गिरते रुपये, महंगाई, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों और पेपर लीक जैसी समस्याओं से जूझ रहा है, तब आपका इस तरह चुप रहना शर्मनाक है।" वहीं, एक और यूजर ने निराश होकर लिखा, "दादा, हीरा पर नहीं, पेपर लीक और महंगाई पर बोलना था आपको।"
दिलचस्प बात यह है कि इस विवादित ट्वीट से कुछ मिनट पहले ही अमिताभ बच्चन ने अपने पर्सनल ब्लॉग पर एक पोस्ट भी लिखा था, जिसमें उन्होंने अतीत, वर्तमान और भविष्य को लेकर अपनी राय रखी थी। उन्होंने लिखा था कि कुछ लोग आज में जीने की बात करते हैं और भविष्य की चिंता नहीं करते, लेकिन दुनिया के महानतम विचारकों ने हमेशा अतीत से प्रेरणा लेकर वर्तमान में काम किया और भविष्य के लिए बेहतरीन चिंतन किया। हालांकि, उनके इस ज्ञान पर अब नीट परीक्षा के गुस्से की आंच भारी पड़ती दिख रही है।