# बॉलीवुड

डॉन 3 कंट्रोवर्सी में नया ट्विस्ट! FWICE के सवाल पर अशोक पंडित ने राम गोपाल वर्मा को दिया खुला चैलेंज

Ranveer Singh Don 3 Controversy: हाल ही में आई फिल्म 'डॉन 3' को लेकर एक नया विवाद सामने आया है, जिसमें FWICE ने सवाल उठाए हैं। इस विवाद के बीच फिल्म इंडस्ट्री के पत्रकार अशोक पंडित ने निर्देशक राम गोपाल वर्मा को खुला चैलेंज दिया है।

2 min read
राम गोपाल वर्मा और रणवीर सिंह (this photo form x:@BollywoodlifeHi)

Ranveer Singh Don 3 Controversy: फिल्म 'डॉन 3' को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा और (FWICE) आमने-सामने आ गए हैं। हाल ही में FWICE के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राम गोपाल वर्मा के बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और उनसे सार्वजनिक माफी की मांग की।

FWICE एक जिम्मेदार और गंभीर संगठन है

अशोक पंडित का मानना है कि FWICE एक जिम्मेदार और गंभीर संगठन है, इसलिए उसके खिलाफ अपमानजनक भाषा का यूज एक्सेप्ट नहीं किया जा सकता। उन्होंने दावा किया कि राम गोपाल वर्मा पर कई तकनीशियनों का एक करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान बकाया है। अशोक पंडित के मुताबिक, ये मामला कई सालों से लंबित है और इस संबंध में पहले भी बातचीत हो चुकी है।

इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि वर्मा ने पहले संगठन को पत्र लिखकर भुगतान के लिए अतिरिक्त समय मांगा था, लेकिन तय समय बीत जाने के बाद भी कथित बकाया राशि का निपटारा नहीं हुआ। इसी वजह से उन्होंने वर्मा से अपने बयानों के लिए माफी मांगने की मांग की।

FWICE की भूमिका और अधिकारों पर सवाल

अब राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर FWICE की भूमिका और अधिकारों पर सवाल उठाए थे। उन्होंने रणवीर सिंह के खिलाफ जारी किए गए नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव की आलोचना करते हुए कहा था कि ऐसे मामलों का फैसला कानूनी प्रक्रिया के तहत होना चाहिए। राम गोपाल वर्मा ने ये भी कहा कि फिल्म इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने में स्टार्स की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और बड़े सितारे ही रोजगार और कारोबार का बड़ा हिस्सा पैदा करते हैं।

बता दें, विवाद की शुरुआत तब हुई जब FWICE ने एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया था। ये कदम फिल्म 'डॉन 3' से उनके कथित तौर पर आखिरी समय में हटने की शिकायत के बाद उठाया गया था। हालांकि बाद में संगठन ने इस निर्देश को वापस लेने की घोषणा कर दी।

FWICE के अध्यक्ष बीएन तिवारी

FWICE के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने बताया कि संबंधित संगठनों की अपील और बातचीत को देखते हुए ये फैसला लिया गया। तो वहीं अशोक पंडित ने भी कहा कि संगठन रणवीर सिंह के साथ बातचीत के जरिए समाधान निकालना चाहता है और किसी स्टार के करियर को नुकसान पहुंचाना उसका उद्देश्य नहीं है। फिलहाल 'डॉन 3' विवाद को सुलझाने के लिए सभी पक्षों के बीच बातचीत जारी है।

Also Read
View All
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रदर्शन के सपोर्ट में आई कुनिका सदानंद, बोलीं- बदलाव काम और परिणामों से होता है भाषणों से नहीं

नाना पाटेकर से हुए झगड़े पर एक्ट्रेस मधु शाह का बड़ा खुलासा, बोलीं- “उन्होंने मुझे असली का थप्पड़ मारा, तो मैंने भी जड़ दिया’

‘यूट्यूब से छप्परफाड़ कमाई कर रहीं फराह खान’, वरुण धवन की फिल्म के सेट पर बांटे लाखों के हीरे और लग्जरी घड़ियां

‘पैरों में पड़ गए थे छाले’, रति अग्निहोत्री ने याद किए कमल हासन के साथ ‘एक दूजे के लिए’ की शूटिंग के दिन

Amitabh Bachchan ने किया जिंदगी की परेशानियों पर पोस्ट, लिखा- सबका अंत निश्चित है, बदलाव को स्वीकार करें