# बॉलीवुड

‘Peddi’ विवाद के बीच जाह्नवी कपूर का पुराना बयान चर्चा में, कहा- ‘बिना कारण जज किए जाने से है दिक्कत’

Janhvi Kapoor Consent Statement: कुछ महीने पहले, एक पॉडकास्ट में पेड्डी एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने ऑब्जेक्टिफिकेशन और कंसेंट के मुद्दे पर बात की थी और सहमति के बिना किसी बॉडी को जरूरत से ज्यादा दिखाए जाने के बारे में बात की थी।

3 min read
फेम और ग्लैमर के बीच जाह्नवी कपूर ने कही थी बड़ी बात। (फोटो सोर्स: IMDb)

Janhvi Kapoor Consent Statement: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पेड्डी' बीती 4 जून को रिलीज हो गई है। फिल्म की सफलता के साथ-साथ फिल्म में लीड रोल निभा रहीं, जान्हवी कपूर चर्चा में हैं, लेकिन फिल्म में अपने काम को लेकर नहीं, बल्कि गलत वजह से। साउथ एक्टर राम चरण की इस स्पोर्ट्स ड्रामा में जान्हवी को अपने किरदार अचियम्मा को लेकर दर्शकों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

यूजर्स जान्हवी कपूर को कर रहे हैं ट्रोल

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने दावा किया है कि ये रोल उन्हें ऑब्जेक्टिफाई करता है और इसमें किरदार की भूमिका के नाम पर कुछ नहीं है। वहीं, कोई बोल रहा है कि जान्हवी कपूर अपनी हर फिल्म में इस तरह से अपनी बॉडी को दिखाती हैं।

वहीं, 'पेड्डी' में जान्हवी कपूर के रोल को लेकर चल रही बहस में एक्ट्रेस गायत्री चगंती ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा कमेंट किया जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने न सिर्फ 'पेड्डी' बल्कि जान्हवी की पिछली फिल्मों का भी जिक्र करते हुए कहा कि उनका शरीर ही उनकी पूरी इमेज बन गई है।

वहीं, इस बैकलैश के बीच जान्हवी का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने ऑब्जेक्टिफिकेशन और कंसेंट के मुद्दे पर बात की थी, जहां उन्होंने अपनी मंजूरी के बिना सेक्सुअलाइज किए जाने के बारे में बात की थी।

जब जान्हवी पब्लिक स्क्रूटनी और ऑब्जेक्टिफिकेशन पर की खुलकर बात

जब लोग जरूरत से ज्यादा उन्हें सेक्शुअलाइज करते हैं तो क्या उन्हें अजीब लगता है, इस पर जान्हवी ने कहा, "कुछ दिन पहले मेरी पैप्स से बात हुई थी। मैं उनसे प्राइवेट में मिली थी, और मैं उनसे इस बारे में बात कर रही थी कि कैसे कभी-कभी वो औरतों की फोटो खींचते हैं। मैंने कहा, 'यह हमारे लिए तो बुरा है ही, हमें अच्छा नहीं लगता, ये दखल देने वाला है… हमें लगता है कि ये बिना सहमति नहीं होना चाहिए। भले ही हम एक खास तरह से कपड़े पहनकर बाहर जाएं, हम इसकी उम्मीद नहीं करते कि कोई कैमरा घुमाएगा और शरीर के खास हिस्सों को जूम इन करेगा। लेकिन इससे भी ज्यादा, ये आप लोगों पर बुरा असर डालता है। आप औरतों के शरीर को उनकी मर्जी के बिना कमोडिटी बना रहे हैं - और जैसे, पैसे और व्यूज के लिए, आप शरीर के किसी हिस्से को जूम इन कर रहे हैं, तो आप अपनी इज्जत कैसे करते हैं?"

क्या ज्यादा एंगेजमेंट के लिए ऑब्जेक्टिफाइड होना जरूरी है?

ऑब्जेक्टिफाइड होने पर एक्ट्रेस ने उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि किसी भी स्टेज पर, खुद से यह पूछना जरूरी है: मैंने किस चीज के लिए सहमति दी थी? उदाहरण के लिए, मैंने भीगी साड़ी (परम सुंदरी) नाम का एक गाना किया था, जिसमें मैं गीली साड़ी में हूं और सेंसुअली डांस कर रही हूं। आइडिया उत्तेजित करना नहीं था, लेकिन ये एक सेंसुअल गाना था। अगर कोई इसे देखकर कहता कि वह मेरी तरफ अट्रैक्टेड नहीं है, तो शायद मुझे बुरा लगता। लेकिन यह किसी को सेक्शुअलाइज करने से बहुत अलग है, खासकर उनकी सहमति के बिना। यह, किसी भी और हर रूप में, मुझे ठीक नहीं लगता। और यह मुझे परेशान करता है।"

'मुझे जो पहनना है वो पहनने और बाहर निकलने की आजादी है'

इसके आगे जान्हवी कपूर ने कहा, "यह ऐसा है जैसे मैंने कुछ ऐसा पहन लिया हो जो मुझे शीशे में देखने पर सही लगता है। मुझे जो पहनना है वो पहनने और बाहर निकलने की आजादी है। लेकिन कुछ एंगल और तरीके हैं जिनसे मेरी सहमति के बिना फोटोज खींची जाती हैं। वो म्यूजिक, स्लो मोशन और जूम जोड़ते हैं, जो कि में मंजूरी के बिना होता है।"

"मैं बेपरवाह नहीं हो सकती, क्योंकि इससे इमेज खराब होती है"

इस पर और चर्चा करते हुए जाह्नवी ने कहा कि वो इसे नजरअंदाज नहीं कर सकतीं, क्योंकि इससे उनकी इमेज ख़राब होती है. उन्होंने कहा, "मैं बेपरवाह नहीं हो सकती, क्योंकि इन सब चीजों से जो इमेज बनती है, उसका असर दर्शकों, फिल्ममेकरों और मेरी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में मिलने वाले मौकों पर भी पड़ता है।"

पेड्डी फिल्म के बारे में...

बुची बाबू सना की डायरेक्ट की गई फिल्म 'पेड्डी' में राम चरण और जान्हवी कपूर के अलावा विजय सेतुपति, बोमन ईरानी, ​​दिव्येंदु और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Also Read
View All
‘यहां से चले जाओ’, अरबाज खान की एक्स-गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी क्यों हुईं नाराज? वीडियो ने बढ़ाई चर्चा

खान सर का विवादों के बीच ‘रवीना टंडन’ वाला वीडियो वायरल, शो में दिल का हाल किया था बयां

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रदर्शन के सपोर्ट में आई कुनिका सदानंद, बोलीं- बदलाव काम और परिणामों से होता है भाषणों से नहीं

नाना पाटेकर से हुए झगड़े पर एक्ट्रेस मधु शाह का बड़ा खुलासा, बोलीं- “उन्होंने मुझे असली का थप्पड़ मारा, तो मैंने भी जड़ दिया’

‘यूट्यूब से छप्परफाड़ कमाई कर रहीं फराह खान’, वरुण धवन की फिल्म के सेट पर बांटे लाखों के हीरे और लग्जरी घड़ियां