# बॉलीवुड

IPL 2026 Final: RCB की जीत से खुश नहीं हुईं प्रियंका चोपड़ा? आईपीएल फाइनल देखते ही किया पोस्ट

Priyanka Chopra On IPL 2026 Final: आईपीएल 2026 के फाइनल में आरसीबी ने शानदार पर परफॉर्म किया। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी मैच को देखा।

2 min read
Priyanka Chopra On IPL 2026 Final (सोर्स- एक्स)

Priyanka Chopra On IPL 2026 Final:आईपीएल 2026 में आरसीबी ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया। आरसीबी ने लगातार इस खिताब को अपने नाम किया। फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराते हुए विराट कोहली और रजत पाटीदार की आरसीबी ने ये मुकाम हासिल कर लिया। वहीं फाइनल मैच देखते हुए कई सेलेब्स भी देखे गए। प्रियंका चोपड़ा ने भी आईपीएल का फाइनल मैच देखा। हालांकि उनकी तरफ से आरसीबी या विराट कोहली के लिए कोई भी पोस्ट सामने नहीं आया।

प्रियंका चोपड़ा ने मैच देखने हुए किया पोस्ट

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आईपीएल का फाइनल मैच देखते हुए स्टोरी शेयर की है। उन्होंने टीवी पर मैच देखते हुए एक फोटो लगाई, जिसमें उन्होंने लिखा- 'आईपीएल का फाइनल मैच देखना तो बनता है।' हालांकि इसके बाद पूरा मैच खत्म होने के बाद या बीच में एक्ट्रेस का कोई भी पोस्ट सामने नहीं आया, जिसे देखने के बाद ऐसा लगा मानो प्रियंका फाइनल में गुजरात को सपोर्ट कर रही थीं। उन्होंने ना तो आरसीबी की जीत पर कुछ पोस्ट किया और ना ही विराट कोहली की शानदार बैटिंग को लेकर।

कई सितारों ने मनाया जीत का जश्न

बता दें कई टीवी और रिएलिटी शो के सितारों ने आरसीबी की जीत का जश्न मनाया। अली गोनी से लेकर मुनव्वर फारूकी तक, कई सेलेब्ल ने किंग कोहली की जमकर तारीफ की। शहनाज गिल भी खुशी से झूम उठी

वहीं अभिनेत्री शहनाज गिल ने भी विराट कोहली की आरसीबी वाली जर्सी पहनकर इस जीत को शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया। शहनाज ने अपने घर पर ही मैच को देखा और लगातार विराट कोहली को चीयर करते हुए नजर आईं। शहनाज ने आरसीबी के लिए लगातार दो पोस्ट किए। उन्होंने ना सिर्फ किंग कोहली की तारीफ की बल्कि टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी चैंपियंस बताया।

Also Read
View All
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रदर्शन के सपोर्ट में आई कुनिका सदानंद, बोलीं- बदलाव काम और परिणामों से होता है भाषणों से नहीं

नाना पाटेकर से हुए झगड़े पर एक्ट्रेस मधु शाह का बड़ा खुलासा, बोलीं- “उन्होंने मुझे असली का थप्पड़ मारा, तो मैंने भी जड़ दिया’

‘यूट्यूब से छप्परफाड़ कमाई कर रहीं फराह खान’, वरुण धवन की फिल्म के सेट पर बांटे लाखों के हीरे और लग्जरी घड़ियां

‘पैरों में पड़ गए थे छाले’, रति अग्निहोत्री ने याद किए कमल हासन के साथ ‘एक दूजे के लिए’ की शूटिंग के दिन

Amitabh Bachchan ने किया जिंदगी की परेशानियों पर पोस्ट, लिखा- सबका अंत निश्चित है, बदलाव को स्वीकार करें