Vikram Bhatt Sushmita Sen Relationship: फिल्ममेकर विक्रम भट्ट ने खुलासा किया था कि उनकी और सुष्मिता सेन की नजदीकियां महेश भट्ट की 1996 की साइकोलॉजिकल थ्रिलर के दौरान बढ़ीं। 90 के दशक के आखिर में दोनों का रिश्ता काफी चर्चा में रहा था।
Vikram Bhatt -Sushmita Sen Relationship: फिल्ममेकर विक्रम भट्ट ने बॉलीवुड ने अपने करियर में कई यादगार हॉरर फिल्में बनाकर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई। लेकिन करियर की शुरुआत में विक्रम भट्ट अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर भी काफी में चर्चा में रहे थे। ये वो दौर था जब वो अपनी पत्नी अदिति से अलग हो चुके थे। 90 के दशक में विक्रम ने मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन को डेट करना शुरू किया। वो साल 1996 में आई सुष्मिता सेन की पहली फिल्म 'दस्तक' जिसे महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था, के साथ बतौर असिस्टेंट काम कर रहे थे। ये फिल्म एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म थी। बता दें कि विक्रम भट्ट और सुष्मिता सेन का ये रिलेशनशिप ज्यादा लंबा नहीं चला और जल्द ही दोनों अलग हो गए। हालांकि, विक्रम ने हमेशा सुष्मिता के साथ बिताए समय को अच्छे से याद किया है। वो उनके बारे में हमेशा अच्छी बातें ही कहते हैं।
हाल ही में विक्रम भट्ट ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "मैं एक स्ट्रगलिंग डायरेक्टर था। मेरे पास जहर खाने के भी पैसे नहीं थे। मैं आमिर खान की फिल्म डायरेक्ट कर रहा था और मिस यूनिवर्स को डेट भी कर रहा था, लेकिन मेरे पास पैसे नहीं थे। मैं कंगाल था। मुझे याद है कि मेरे पास एक CD खरीदने के भी पैसे नहीं थे। मैंने फकीर जैसी ज़िंदगी जी है।" बता दें कि जिस समय विक्रम सुष्मिता को डेट कर रहे थे, उसी दौरान उन्होंने 1998 की एक्शन फिल्म 'गुलाम' डायरेक्ट की थी, जिसमें आमिर खान और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिकाओं में थे।
इसके आगे उन्होंने बताया, "जो भी मेरी ज़िंदगी में आया, उसने कुछ न कुछ अच्छा ही किया। जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं, तो मुझे अपनी जिंदगी के सभी लोगों के लिए प्यार और सम्मान महसूस होता है। उन्होंने मुझे हमेशा कुछ न कुछ दिया है। वैसे भी उनसे छीनने के लिए क्या था? किसी ने मुझे प्यार दिया, किसी ने अपना समय दिया, तो किसी ने जिंदगी का सबक सिखाया। लेकिन सबने मुझे कुछ न कुछ जरूर दिया।"
ख़बरों की मानें तो विक्रम भट्ट ने 2002 से 2007 तक एक 'कहो न प्यार है' एक्ट्रेस अमीषा पटेल को भी डेट किया। उन्होंने अमीषा को 2002 की रोमांटिक फ़िल्म 'आप मुझे अच्छे लगने लगे' में डायरेक्ट किया था, जिसमें वो ऋतिक रोशन के साथ नजर आई थीं।
आगे विक्रम भट्ट ने कहा, "मेरी फिल्में तो टिकी रहीं, लेकिन रिश्ते नहीं। मैंने अपनी फिल्मों में जरूर कुछ तो सही किया होगा। मिसाल के तौर पर, उस समय बैरक में किसी को नहीं पता था कि आपने क्या किया था। उनमें से आधे तो तब पैदा भी नहीं हुए थे। लेकिन सबको मेरी फिल्में याद हैं। इसलिए, मुझे पता है कि क्या चीज जीतती है। आपकी मेहनत ही जीतती है।"
वहीं, एक पुराने इंटरव्यू में, सुष्मिता सेन ने विक्रम भट्ट को 'बहुत घमंडी' बताया था और उन पर आरोप लगाया कि वो महेश भट्ट से उनकी शिकायत करते थे। सके आगे उन्होंने कहा था, 'एक दिन जब मेरी उंगली टूट गई, तो वो सेट पर दौड़ते हुए मेरे पास आए; उस समय मुझे वे बिल्कुल पसंद नहीं थे। उसके बाद, हमारी बातचीत शुरू हुई और हम दोस्त बन गए। काफी समय बाद हमारा अफेयर शुरू हुआ। हमारी केमिस्ट्री धीरे-धीरे बनी।"
इसके आगे उन्होंने कहा, "जब हम एक-दूसरे को डेट करने लगे और जब हमने साथ काम करना शुरू किया, तब वो और उनकी पत्नी साथ नहीं रह रहे थे। अगर किसी की शादीशुदा जिंदगी खराब रही हो, तो मैं उस आदमी को बुरा-भला नहीं कह सकती या उसे दोषी महसूस नहीं करा सकती। मुझे उनकी एक्स-वाइफ या बेटी से कोई दिक्कत नहीं। कुछ चीजें किस्मत में नहीं होतीं। मुझे कोई पछतावा नहीं है क्योंकि मैंने जो भी किया, खुलकर किया। जब मैं उनसे मिली, तब उनका तलाक का मामला चल रहा था, और मैं दुनिया को यह बताने के लिए इंतज़ार नहीं करने वाली थी कि मैं उनसे प्यार करती हूं, सिर्फ इसलिए कि उनका तलाक अभी पूरा नहीं हुआ था।"
जानकारी के लिए बता दें कि विक्रम भट्ट और उनकी दूसरी पत्नी श्वेतांबरी सोनी को पिछले साल दिसंबर में धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात की शिकायत के बाद अरेस्ट किया गया था। उन पर आरोप था कि एक फिल्म प्रोजेक्ट के नाम पर लिए गए लगभग 30 करोड़ रुपयों का गलत इस्तेमाल किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि भट्ट दंपत्ति ने अलग-अलग नामों से फर्जी बिल बनाए और शिकायतकर्ता से पैसे ट्रांसफर करवाए। गौरतलब है कि इंदिरा IVF के संस्थापक अजय मुर्डिया की शिकायत के बाद इस कपल को उदयपुर जेल भेजा गया था। राजस्थान हाई कोर्ट ने पहले उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी, लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट ने दोनों को जमानत दे दी।