# छतरपुर

छतरपुर में बेटी के जन्म पर पत्नी को पीटा, फिर बच्ची को भी मारने की कोशिश

Wife Assault Case : छतरपुर में बेटी के जन्म के बाद 21 साल की महिला के साथ मारपीट और उत्पीड़न का सनसनीखेज मामला सामने आया। पीड़िता बोली- पित ने बच्ची की भी गला दबाकर मारने का प्रयास किया।

3 min read
छतरपुर में बेटी के जन्म पर पत्नी से मारपीट (Photo Source- Patrika)

Chhatarpur News : भले ही मध्य प्रदेश और केंद्र सरकार बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य का भी सरकार सामान्य से विशेष ध्यान रख रही है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के जरिए सरकार विवाह तक का खर्च उठा रही है। बेटियों से अपराधों में भी कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है, बावजूद इसके उनसे जुड़े अपराधों में कमी आने का नाम नहीं ले रही। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सूबे के छतरपुर जिले से सामने आया है। यहां एसपी ऑफिस में एक महिला अपनी नवजात बेटी के साथ रोते बिलखते हुए पहुंची, जिसने पुलिस अधीक्षक को जो शिकायती आवेदन दिया उसने पूरे दफ्तर को सन्न करके रख दिया।

महिला द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में लिखा था कि, उसका पति उसके साथ इसलिए मारपीट कर रहा है, क्योंकि उसके घर में बेटी का जन्म हुआ है। जरा सोचए, बेटी के जन्म पर जब एक पिता की मानसिकता इतनी तुच्छ हो सकती है तो बाहर लोगों में उसके लिए क्या विचार होंगे?

पीड़िता का आरोप

छतरपुर में बेटी के जन्म पर पत्नी से मारपीट (Photo Source- Patrika)

पीड़िता द्वारा एसपी ऑफिस में दिए गए शिकायती आवेदन को अगले दिन गढ़ीमलहरा थाने पहुंचाया गया। अब गढ़ीमलहरा पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि, बेटी के जन्म के बाद पति और ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे हैं। यही नहीं, आरोप के अनुसार उन लोगों ने बच्ची की जान लेने का भी प्रयास किया है। वो जैसे तैसे ससुराल वालों से अपनी और अपनी बच्ची की जान बचाकर एसपी कार्यालय पहुंची है।

बेटी का जन्म होते प्रताड़ना शुरु

पुलिस को दिए बयान के अनुसार, पिपट थाना क्षेत्र के पनागर गांव में रहने वाली 21 वर्षीय श्याम बरार ने बताया कि, उसकी शादी तीन साल पहले गढ़ीमलहरा थाना इलाके के उर्दमऊ गांव में हुई थी। पीड़िता के अनुसार, तीन महीने पहले उसने एक बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद से ही ससुराल पक्ष का व्यवहार उसके प्रति बदल गया। बेटी को देख देखकर पति समेत ससुराल वालों द्वारा उसे लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा।

बेटा नहीं हुआ तो मारपीट और धमकी दी

महिला ने आरोप लगाया कि, पति के साथ साथ ससुराल वाले बेटा न होने से इस कदर नाराज हुए कि, उन्होंने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। उसने बताया कि उसे कई बार घर से निकालने तक की धमकी दी। इस बार तो हद ही हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ तो मारपीट की ही, साथ ही साथ बच्ची के पिता ने उसका गला दबाकर हत्या करने तक की कोशिश की। महिला के अनुसार, उसने किसी तरह पूरी जान से बच्ची को पिता के चंगुल से छीना और किसी तरह अपनी बेटी को लेकर घर से निकलकर सीधे एसपी ऑफिस पहुंची।

पुलिस से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग

यहां पीड़िता ने अपने पति पर एक और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, उसके पति का किसी अन्य महिला से भी संबंध है। उसके पास इसके सबूत भी हैं। अगर वह वापस ससुराल जाती है तो उसकी और उसकी बेटी की जान को खतरा है। उसने पुलिस प्रशासन से उसे और उसकी बेटी को सुरक्षा मुहैय्या कराने के साथ साथ आरोपी परिवार पर कड़ी कार्रवाई तकने की मांग की है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मामले को लेकर गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी गीता सिंह का कहना है कि, महिला सीधे एसपी कार्यालय पहुंची है। उनके थाने में अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। हालांकि वहां एसपी ऑफिस से आवेदन की जानकारी मिली है। इसपर जांच शुरु कर दी गई है। विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है।

Also Read
View All
ग्लोबल वॉर्मिंग के दौर में उम्मीद की हरी चादर, छतरपुर का यह अकेला महावृक्ष न सिर्फ हवा को कर रहा शुद्ध, बल्कि तीन वार्डों के भूजल स्तर को भी दे रहा नई जिंदगी

छतरपुर में स्टंटबाजी का विरोध करने पर हैवानियत: मां की गोद से 2 साल की मासूम को छीनकर सड़क पर फेंका, दंपती को बेरहमी से पीटा, 2 घंटे तक जमकर पथराव और तोड़फोड़

बीवी और बेटे की कब्र पर रोते हुए तोड़ दिया दम, छतरपुर में 11 दिन में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

‘बच्ची को सड़क पर फेंका, गिड़गिड़ाती रही मां’, छतरपुर में विवाद के बाद इलाके में तनाव

आदिम जाति कल्याण विभाग की बड़ी लापरवाही: गर्मी की छुट्टियों में घर गए बच्चे, पर हॉस्टल अधीक्षकों ने दिखाई 50 प्रतिशत से ज्यादा उपस्थिति, जांच के नाम पर पोर्टल का बहाना