# छतरपुर

MP के छतरपुर में मां ने PUBG खेलने से रोका तो युवक ने पीया जहर, कांपने लगा शरीर

PUBG Addiction: पबजी गेम खेलने से मना किए जाने पर एक युवक ने जहरीला पदार्थ पीकर अपनी जान लेने की कोशिश करने की कोशिश की। मां के द्वारा पढ़ाई को लेकर डांटे जानें पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम।

2 min read
pubg addiction youth drinks hair dye (फोटो-Patrika.com)

PUBG Addiction: मध्य प्रदेश के छतरपुर से ऑनलाइन गेम 'पबजी' (PUBG) की लत में डूबे युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। मां ने बस इतना बोला- बेटा थोड़ा पढ़ाई भी कर ले…. इस पर वह इतना गुस्सा हो गया कि अपनी जान लेने की कोशिश की। मोबाइल और ऑनलाइन गेमिंग आज के दौर में में बच्चों और युवाओं के मनोरंजन का एक बड़ा साधन बन चुके हैं, लेकिन जब यही शौक एक जानलेवा लत में बदल जाता है तो इसके परिणाम कितने भयावह हो सकते हैं, इसका एक और चिंताजनक मामला छतरपुर में सामने आया है।

यहां पबजी गेम खेलने से मना किए जाने पर एक युवक ने जहरीला पदार्थ पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। हालांकि, परिजनों की सक्रियता और जिला अस्पताल के डॉक्टरों की तत्परता के चलते युवक को समय पर इलाज मिल गया और उसकी जान बचा ली गई।

दिनभर फोन में खेलता था गेम, दोस्तों से की बातचीत बंद

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के छत्रसाल नगर का है। यहां 19 वर्षीय जितेंद्र यादव लंबे समय से मोबाइल पर ऑनलाइन गेम्स खेलने का आदी हो चुका था। परिजनो के अनुसार, जितेंद्र का अधिकांश समय मोबाइल पर ही गुजरता था। गेमिंग के इस एडिक्शन के कारण उसने पढ़ाई से दूरी बना ली थी और खान-पान तथा सामाजिक मेलजोल भी खत्म हो चुका था।

मां नें पढ़ाई करने के लिए डांटा, गुस्साए युवक ने गटका जहर

यह घटना 2 मई की रात की है। जितेंद्र हमेशा की तरह मोबाइल पर गेम खेल रहा था, तभी उसकी मां ने उसे फोन बंद करने को कहा और ऐसा न करने पर समझाइश दी। मां ने उसे प्यार से समझाया और सिर्फ इतना कहा कहा- बेटा थोड़ा पढ़ाई कर ले। मां की यही टोकना जितेंद्र को इतना नागवार गुजरा कि उसने गुस्से और आवेश में आकर घर में रखी हेयर डाई (जहरीला पदार्थ) का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, तो घबराए परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर भागे, जहां डॉक्टरो ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसका तत्काल उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण युवक की जान खतरे से बाहर है।

पहले भी आए मामले

यह पहली घटना नहीं है, कुछ वर्ष पहले एक 15 वर्षीय छात्र ने ऑनलाइन गेम की सट्टेबाजी में मोटी रकम हारने के बाद डिप्रेशन में आकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। वर्ष 2021 में एक और मामला सामने आया था, जहां एक 13 वर्षीय छात्र ने ऑनलाइन गेम में करीब 40 हजार गंवा दिए थे। डर और पछतावे के कारण अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी।

Also Read
View All
ग्लोबल वॉर्मिंग के दौर में उम्मीद की हरी चादर, छतरपुर का यह अकेला महावृक्ष न सिर्फ हवा को कर रहा शुद्ध, बल्कि तीन वार्डों के भूजल स्तर को भी दे रहा नई जिंदगी

छतरपुर में स्टंटबाजी का विरोध करने पर हैवानियत: मां की गोद से 2 साल की मासूम को छीनकर सड़क पर फेंका, दंपती को बेरहमी से पीटा, 2 घंटे तक जमकर पथराव और तोड़फोड़

बीवी और बेटे की कब्र पर रोते हुए तोड़ दिया दम, छतरपुर में 11 दिन में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

‘बच्ची को सड़क पर फेंका, गिड़गिड़ाती रही मां’, छतरपुर में विवाद के बाद इलाके में तनाव

आदिम जाति कल्याण विभाग की बड़ी लापरवाही: गर्मी की छुट्टियों में घर गए बच्चे, पर हॉस्टल अधीक्षकों ने दिखाई 50 प्रतिशत से ज्यादा उपस्थिति, जांच के नाम पर पोर्टल का बहाना