
Vaibhav Suryavanshi Playing Chances: भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं ने एशियन गेम्स के अलावा इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। 15 साल के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को टीम में चुन लिया गया है और उनके आने से अब टी20 स्क्वॉड में 4 ओपनर हो गए हैं। ऐसे में सवाल है कि क्या वह बेंच पर बैठे रहेंगे या उनके लिए किसी और को बाहर करना होगा। सुनील गावस्कर ने इस सिरदर्दी को सुलझाने की कोशिश की है।
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर से जब पूछा गया कि 4 ओपनर्स के रहते सूर्यवंशी को मौका कैसे मिलेगा। तब उन्होंने कहा कि इंग्लैंड दौरे पर खेले जाने वाले 5 टी20 मैचों की सीरीज से पहले भारतीय टीम को 2 मैच आयरलैंड में खेलना है। आयरलैंड दौरे पर एक मैच में वैभव सूर्यवंशी को अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करने का मौका देना चाहिए और एक मैच में संजू सैमसन के साथ।
मतलब गावस्कर की माने तो ईशान किशन वन डाउन पर खेल सकते हैं और वैभव सूर्यवंशी के साथ संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को रोटेट किया जाना चाहिए। गावस्कर ने ये भी कहा कि वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह से प्रदर्शन किया है, उन्हें बाहर नहीं बैठाया जा सकता है। आपको बता दें कि टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ पहला मैच 26 जून को और दूसरा मुकाबला 28 जून को खेलना है।
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और वैभव सूर्यवंशी।
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।