# मनोरंजन

आइस बाथ में हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा की मौजूदगी ने बढ़ाई चर्चा, Video वायरल

Mahieka Sharma and Hardik Pandya ice bath ice bath: हाल ही में आइस बाथ में हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा की मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। दोनों की साथ में तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें उनकी मस्ती और एनर्जी साफ नजर आ रही है।

2 min read
Mahieka Sharma and Hardik Pandya (this photo from x:@Bhaveshlivelife)

Mahieka Sharma and Hardik Pandya ice bath ice bath: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड मॉडल माहिका शर्मा इन दिनों अपने वेलनेस रूटीन की वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। बता दें, माहिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें दोनों वर्कआउट के बाद रिकवरी के लिए बर्फीले ठंडे पानी में डुबकी लगाते दिखे।

माहिका बर्फीले पानी में और हार्दिक उनका साथ देते हुए

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि माहिका बर्फीले पानी में उतरती हैं और हार्दिक पूरे समय उनका साथ देते हुए सहारा देते नजर आते हैं। ये न सिर्फ उनके फिटनेस के प्रति समर्पण को दिखाता है बल्कि दोनों के बीच के मजबूत रिश्ते की भी झलक देता है। कोल्ड प्लंज और आइस बाथ आजकल एथलीट और फिटनेस लवर्स के बीच रिकवरी का बेहद लोकप्रिय तरीका बन गया है।

इतना ही नहीं, इससे पहले माहिका ने एक नए हेयर लुक का हिंट देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा कि उन्होंने अपने बालों को अपनी आंखों से मैच किया है। इस पोस्ट पर हार्दिक ने छोटा लेकिन प्यारा कमेंट किया, "Goddesst।" बता दें, हार्दिक पांड्या ने 10 अक्टूबर 2025 को माहिका शर्मा के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से कन्फर्म किया था, जिसमें समुद्र किनारे खिंची एक तस्वीर के जरिए इस रिश्ते का ऐलान हुआ था।

हार्दिक पांड्या ने साल 2020 में नताशा स्टेनकोविक से शादी की थी

हार्दिक पांड्या ने साल 2020 में नताशा स्टेनकोविक से शादी की थी और शादी के समय ही नताशा प्रेग्रेंट थी। जिसके बाद उनका बेटा अगस्त्य हुआ, लगभग 4 साल बाद कपल की जिंदगी में ऐसा तूफान आया कि दोनों अलग हो गए। तो वहीं, साल 2025 में हार्दिक और माहिका के रिश्ते की शुरुआत हुई और साल 2026 की शुरुआत में हार्दिक ने एक पोस्ट के जरिए इसे 'ऑफिशियल' किया था। आज हार्दिक अपनी जिंदगी के इस नए अध्याय में माहिका के साथ बेहद खुश दिख रहे हैं, साथ ही वो अगस्त्य की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रहे हैं।