# गाज़ियाबाद

सूर्या हत्याकांड: ‘तुम्हारे भाई ने एक मर्डर कर दिया है’, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा नाबालिग का वीडियो, जानें कितनी है सच्चाई?

Viral Video Fact Check: सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी का बताकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल किया जा रहा है। वीडियो में हत्या कबूल करने का दावा किया जा रहा है, लेकिन पड़ताल में सामने आया कि वीडियो में दिख रहा युवक वह नहीं है।

2 min read
आरोपी का सोशल मीडिया पर वायल वीडियो निकला फेक

Asad Fake Video: गाजियाबाद के चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी अब इस दुनिया में नहीं है। रविवार सुबह उसका एनकाउंटर कर दिया गया था। पुलिस के अनुसार बचाव के लिए नाबालिग ने फायरिंग स्टार्ट की थी। इसलिए जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी और इसी दौरान आरोपी को गोली लग गई और वह घायल हो गया। जब उसे हॉस्पिटल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अब नाबालिग को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो फेक निकला है।

क्या है इस वीडियो में?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़का हत्या करने की बात कबूल करता दिखाई दे रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि यह लड़का सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। इसी दावे के साथ लोग इस वीडियो को तेजी से शेयर कर रहे हैं। लेकिन जब वीडियो की पड़ताल की गई तो पता चला कि वीडियो में दिख रहा युवक मुख्य आरोपी नहीं है और उसका नाबालिग आरोपी से कोई लेना-देना नहीं है। असल में यह वीडियो फेक है।

नबालिग से क्यों जोड़ा जा रहा?

वीडियो में बोल रहा युवक गुस्से में दिखाई दे रहा है और कह रहा है कि रात के 11 बजे हैं और तुम्हारे भाई ने एक मर्डर कर दिया है। अब कुछ दिन के लिए वह अंदर जाएगा। इसी वजह से कई लोगों ने इस वीडियो को सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी से जोड़ना शुरू कर दिया। हालांकि अब इस वीडियो की सच्चाई सामने आ चुकी है।

एनकाउंटर में हुई थी 7 राउंड फायरिंग

पुलिस ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि असद दोस्त से पैसे लेने के लिए इलाक में आने वाला है। जानकारी के अनुसार उसके फरार होने की प्लानिंग थी। पुलिस ने पूरे इलाके में जाल फैला लिया था। पुलसि ने हर वाहन की जांच-पड़ताल करनी शुरू कर दी थी। तभी उन्हें दो बािक सवार दिके जिन्हें देखकर पुलिस ने रुकने के लिए कहा। बाइक पर बैठे दो लोगों में से एक की पहचान नाबालिग आरोपी के रूप में हुई थी। लेकिन तभी बचने के लिए असद ने फायरिंग स्टार्ट की और 7 राउंड फयरिंग के बाद वह घायल हो गया था।

आपको बता दें कि सूर्या का मर्डर बकरीद के दिन आरोपी ने किया था। दोनों के बीच बाइक से संबंधित विवाद हुआ था, जिसके बाद असद ने पूरी प्लानिंग के साथ उसे चाकू घोपकर मार डाला था।

Also Read
View All
दूसरे समुदाय के युवक संग होटल में मिलने गई थी युवती, फंदे से लटकी मिली लाश, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला शव

मंत्री धर्मपाल सिंह का बड़ा बयान, बोले-आतंकवाद सिखाने वाले मदरसों को किया जाएगा ध्वस्त

Surya Murder Case: ‘योगी जी! अपराधियों का मनोबल तोड़ दीजिए’, सूर्या के परिजनों से मिलीं बृजभूषण की बेटी शालिनी, मुख्यमंत्री से कर दी बड़ी मांग

सूर्या के परिजनों से मिलीं बृजभूषण शरण सिंह की बेटी, बोलीं- सरकार से पहले हमने नौकरी का ऑफर दिया

‘हाफ से लेकर फुल तक’, सूर्या हत्याकांड के बाद चर्चा में आए ‘सिंघम‘ IPS धवल जायसवाल ने बिना कोचिंग के UPSC किया था क्रैक, 2 बड़े किस्से