# गाज़ियाबाद

‘मेरा घर वापस दिला दो साहब’ गाजियाबाद में विधवा की गुहार पर DM का बड़ा एक्शन, पुलिस साथ लेकर खुद पहुंच गए मौके पर

Ghaziabad News: गाजियाबाद के विजयनगर में कर्ज के नाम पर एक बेसहारा विधवा महिला का घर कब्जा लिया गया था। जनता दर्शन में शिकायत के बाद डीएम खुद मौके पर पहुंचकर महिला को उसका आशियाना वापस दिलाया। जानिए पूरा मामला...

2 min read
DM ने दबंगों के कब्जे से महिला घर वापस दिलाया (फोटो-पत्रिका)

Ghaziabad DM Action: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का एक बड़ा उदाहरण देखने को मिला है। यहां एक बेसहारा विधवा महिला की गुहार पर खुद जिलाधिकारी (डीएम) एक्शन में आ गए और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर महिला को उसके मकान का कब्जा वापस दिला दिया। कर्ज के जाल में फंसाकर भू-माफिया ने महिला का 30 साल पुराना आशियाना छीन लिया था। अब पूरे इलाके में जिलाधिकारी की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई की जमकर तारीफ हो रही है।

जनता दर्शन में लगाई थी न्याय की गुहार

गाजियाबाद के विजयनगर सेक्टर 11 में रहने वाली चंचल पिछले 30 वर्षों से अपने 28 गज के मकान में परिवार के साथ रह रही थीं। चंचल के पति का निधन हो चुका है और वह सिद्धार्थ विहार इलाके में खाने का ठेला लगाकर अपने बच्चों का पेट पालती हैं। कुछ महीने पहले कर्ज के नाम पर उन्हें उनके ही घर से बेदखल कर दिया गया था। दर-दर भटकने और पुलिस प्रशासन के चक्कर काटने के बाद 26 मई को चंचल ने जनता दर्शन में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार से मुलाकात की और रोते हुए कहा कि, साहब मेरा घर मुझे वापस दिला दो।

धोखाधड़ी से किया था मकान पर कब्जा

पीड़ित महिला ने बताया कि मसूरी निवासी ताज मोहम्मद ने उसे करीब डेढ़ लाख रुपये उधार दिए थे। आरोप है कि इसके बाद उसने मनमाने तरीके से ब्याज की रकम बहुत ज्यादा बढ़ा दी और धोखाधड़ी करते हुए महिला के मकान पर कब्जा कर लिया। हद तो तब हो गई जब उसने यह मकान पड़ोस में ही रहने वाले मोमिन नाम के व्यक्ति को बेच भी दिया। महिला लगातार अपना घर वापस मांग रही थी लेकिन उसे धमकियां मिल रही थीं।

खुद मौके पर पहुंचे डीएम और दिलाया कब्जा

महिला की शिकायत को पूरी गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने तत्काल डीसीपी सिटी और एसडीएम सदर को मामले की निष्पक्ष जांच के कड़े निर्देश दिए। जांच में महिला के सभी आरोप सही पाए गए। इसके बाद सोमवार को जिलाधिकारी खुद भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अमले के साथ विजयनगर पहुंचे। उन्होंने अवैध कब्जा हटवाकर महिला को उसके घर की चाबियां और कब्जा वापस सौंप दिया।

गरीबों के साथ अन्याय नहीं

मकान वापस दिलाने के बाद जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने साफ किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश हैं कि किसी भी गरीब, कमजोर और बेसहारा व्यक्ति के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध सूदखोरी और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। वहीं अपना घर वापस पाकर चंचल भावुक हो उठीं और उन्होंने मुख्यमंत्री तथा जिला प्रशासन का दिल से आभार जताया।

Also Read
View All
दूसरे समुदाय के युवक संग होटल में मिलने गई थी युवती, फंदे से लटकी मिली लाश, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला शव

मंत्री धर्मपाल सिंह का बड़ा बयान, बोले-आतंकवाद सिखाने वाले मदरसों को किया जाएगा ध्वस्त

Surya Murder Case: ‘योगी जी! अपराधियों का मनोबल तोड़ दीजिए’, सूर्या के परिजनों से मिलीं बृजभूषण की बेटी शालिनी, मुख्यमंत्री से कर दी बड़ी मांग

सूर्या के परिजनों से मिलीं बृजभूषण शरण सिंह की बेटी, बोलीं- सरकार से पहले हमने नौकरी का ऑफर दिया

‘हाफ से लेकर फुल तक’, सूर्या हत्याकांड के बाद चर्चा में आए ‘सिंघम‘ IPS धवल जायसवाल ने बिना कोचिंग के UPSC किया था क्रैक, 2 बड़े किस्से