# गाज़ियाबाद

Ghaziabad Surya Murder Case Update: सूर्या हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, पांचवां आरोपी सारिक मेवाती गिरफ्तार

Ghaziabad Surya Murder Case Update: गाजियाबाद के खोड़ा में हुए सूर्या चौहान हत्याकांड में पुलिस ने पांचवें आरोपी सारिक मेवाती को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़िए मामले में नया अपडेट...

2 min read
सूर्या हत्याकांड में एक और बड़ी गिरफ्तारी (फोटो- पत्रिका)

Ghaziabad Surya Murder Case Update:दिल्ली से सटे गाजियाबाद के खोड़ा में हुए सूर्या चौहान हत्याकांड में पुलिस का एक्शन जारी है। बुधवार को पुलिस ने इस वारदात में शामिल पांचवें आरोपी सारिक मेवाती को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से ही सारिक फरार चल रहा था। पुलिस ने सारिक पर मेवाती पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। इसी बीच सूर्या की मां ने दर्द बयां करते हुए बाकी बचे हुए सभी आरोपियों का एनकाउंटर और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की है।

25 हजार का इनामी सारिक गिरफ्तार

खोड़ा पुलिस लगातार सारिक की तलाश में अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही थी। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इंदिरापुरम अंडरपास के पास नहर की पटरी से सारिक मेवाती को धर दबोचा। आरोपी मूल रूप से अलीगढ़ के छर्रा क्षेत्र का रहने वाला है और फिलहाल खोड़ा कॉलोनी के नवनीत विहार में रह रहा था। पुलिस पूछताछ में सारिक ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। सारिक ने बताया कि उसने अपने साथियों और एनकाउंटर में मारे गए मुख्य आरोपी के पिता के साथ मिलकर सूर्या पर चाकू से जानलेवा हमला किया था।

सूर्या की मां बोली- अभी इंसाफ अधूरा है

सारिक की गिरफ्तारी से पहले बुधवार को ही सूर्या चौहान की मां ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनका इंसाफ अभी पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा- अभी सिर्फ एक आरोपी का एनकाउंटर हुआ है, जबकि 6 आरोपी अभी भी बाकी हैं। उन सभी 6 आरोपियों का भी एनकाउंटर होना चाहिए और इन सभी 7 आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलना चाहिए। इसके बाद ही उनके बेटे को सच्चा इंसाफ मिलेगा।

बकरीद के दिन हुई थी बेरहमी से हत्या

आपको बता दें कि 28 मई को बकरीद के दिन मुख्य आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सूर्या चौहान की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। यह कत्ल इतना खौफनाक और दर्दनाक था कि सूर्या की आंतें तक बाहर आ गई थीं। इस वारदात के बाद पूरे खोड़ा इलाके में भारी तनाव फैल गया था। जिसके चलते चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, 3 जा चुके जेल

सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गाजियाबाद पुलिस ने रविवार तड़के एक मुठभेड़ में मार गिराया था। मुख्य आरोपी के शव को विजयनगर स्थित कब्रिस्तान में भारी पुलिस सुरक्षा के बीच गुपचुप तरीके से दफना दिया गया। उसके जनाजे में सिर्फ 3 करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। इसके अलावा पुलिस, सूर्या की हत्या में संलिप्त मुख्य आरोपी के पिता नवाब फरहान और अतीक को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। बता दें कि मुख्य आरोपी जिस मकान में रहता था, उस पर पुलिस ने नोटिस चस्पा कर दिया है। अगर आरोपी के घर पर जल्द ही बुलडोजर एक्शन की कार्रवाई हो सकती है।

Also Read
View All
दूसरे समुदाय के युवक संग होटल में मिलने गई थी युवती, फंदे से लटकी मिली लाश, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला शव

मंत्री धर्मपाल सिंह का बड़ा बयान, बोले-आतंकवाद सिखाने वाले मदरसों को किया जाएगा ध्वस्त

Surya Murder Case: ‘योगी जी! अपराधियों का मनोबल तोड़ दीजिए’, सूर्या के परिजनों से मिलीं बृजभूषण की बेटी शालिनी, मुख्यमंत्री से कर दी बड़ी मांग

सूर्या के परिजनों से मिलीं बृजभूषण शरण सिंह की बेटी, बोलीं- सरकार से पहले हमने नौकरी का ऑफर दिया

‘हाफ से लेकर फुल तक’, सूर्या हत्याकांड के बाद चर्चा में आए ‘सिंघम‘ IPS धवल जायसवाल ने बिना कोचिंग के UPSC किया था क्रैक, 2 बड़े किस्से