# गाज़ियाबाद

‘एनकाउंटर करना गलत, पुलिस खुद हाथ में ले रही कानून’, बकरीद पर सूर्या की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी के एनकाउंटर पर भड़के कांग्रेस नेता

Surya Murder Case Update: सूर्या हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई का बड़ा बयान। कहा- 'एनकाउंटर गलत है, पुलिस खुद कानून हाथ में ले रही है।' जानें पूरा खबर...

2 min read
कांग्रेस नेता हुसैन दलवई। सोर्स: IANS

Surya Murder Case Update: 'एनकाउंटर करना गलत बात है, पुलिस खुद कानून अपने हाथ में ले रही है।' गाजियाबाद मे हुए सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी के एनकाउंटर पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने बहुत बड़ा बयान दे ड़ाला। कांग्रेस नेता ने कहा कि सूर्या हत्याकांड के आरोपी को इस तरह मार गिराने के बजाय पुलिस को उसे जिंदा पकड़ना चाहिए था और उस पर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए थी। उन्होंने सीधे बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इस सरकार में खुद पुलिस ही अपने हाथ में कानून ले रही है।

कांग्रेस का वार, 'एनकाउंटर गलत, कानून हाथ में ले रही सरकार'

सूर्या की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी के एनकाउंटर को लेकर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने इस कार्रवाई को पूरी तरह गलत ठहराते हुए कहा कि आरोपी को जिंदा पकड़कर उस पर कानूनी कार्यवाई करनी चाहिए थी। हुसैन दलवई ने आरोप लगाया कि इस सरकार में पुलिस खुद कानून को अपने हाथ में ले रही है और यूपी में खुद सरकार ही नियम-कायदों को तोड़ती नजर आ रही है।

'कहानी खत्म कर दो'… पिता के कहने पर घोंपा था चाकू

पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए एक अन्य आरोपी ने बताया कि सूर्या को मारने की प्लानिंग कैसे बनी थी। पुलिस के मुताबिक, पहले बाइक चलाने को लेकर एक छोटा सा विवाद हुआ था। इसके बाद मुख्य आरोपी ने अपने पिता नवाब और दोस्तों को यह बात बताई। सभी ने मिलकर सूर्या को सबक सिखाने का प्लान बनाया और उसे नवनीत विहार की गली नंबर-4 में घेर लिया। उ उसने बताया कि घेराबंदी के दौरान मुख्य आरोपी के हाथ में चाकू थमाया गया। उसी वक्त उसके पिता ने उकसाते हुए कहा कि आज इसकी कहानी खत्म कर देते हैं। पिता की शह मिलते ही उसने सूर्या के पेट में चाकू घोंप दिया और उसे लहूलुहान हालत में मरा हुआ समझकर सब वहां से भाग निकले।

सूर्या के मां की मांग, बचे हुए आरोपियों का भी हो एनकाउंटर, चले बुलडोजर

इस घटना के बाद से सूर्या के परिवार में भारी गुस्सा है। यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के नेता जय भगवान गोयल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बताया कि सूर्या की मां की मांग है कि सिर्फ मुख्य आरोपी ही नहीं, बल्कि इस वारदात में शामिल बाकी सभी दोषियों का भी एनकाउंटर होना चाहिए। साथ ही उनके घरों पर प्रशासन का बुलडोजर चलना चाहिए।

Also Read
View All
दूसरे समुदाय के युवक संग होटल में मिलने गई थी युवती, फंदे से लटकी मिली लाश, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला शव

मंत्री धर्मपाल सिंह का बड़ा बयान, बोले-आतंकवाद सिखाने वाले मदरसों को किया जाएगा ध्वस्त

Surya Murder Case: ‘योगी जी! अपराधियों का मनोबल तोड़ दीजिए’, सूर्या के परिजनों से मिलीं बृजभूषण की बेटी शालिनी, मुख्यमंत्री से कर दी बड़ी मांग

सूर्या के परिजनों से मिलीं बृजभूषण शरण सिंह की बेटी, बोलीं- सरकार से पहले हमने नौकरी का ऑफर दिया

‘हाफ से लेकर फुल तक’, सूर्या हत्याकांड के बाद चर्चा में आए ‘सिंघम‘ IPS धवल जायसवाल ने बिना कोचिंग के UPSC किया था क्रैक, 2 बड़े किस्से