# गाज़ियाबाद

सूर्या के परिजनों से मिलीं बृजभूषण शरण सिंह की बेटी, बोलीं- सरकार से पहले हमने नौकरी का ऑफर दिया

Job Offer to Surya Brother: सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद बृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह परिवार से मिलने पहुंचीं। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और सूर्या के बड़े भाई को नौकरी का ऑफर देने की बात कही।

2 min read
जभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह पहुंचीं सूर्या के घर

Surya Chauhan Murder Case: खोड़ा में हुए सूर्या चौहान हत्याकांड को सात दिन हो चुके हैं, लेकिन मामला अभी भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। सूर्या के घर लगातार अलग-अलग संगठन और लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। इसी बीच बुधवार को ब्रजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह भी सूर्या के घर पहुंचीं। उन्होंने परिवार से मुलाकात की, सूर्या को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों का हौसला बढ़ाया। मुलाकात के दौरान शालिनी सिंह ने सूर्या के बड़े भाई को नौकरी का ऑफर देने की बात भी कही। वहीं, इलाके में अभी भी पुलिस की तैनाती है और हालात पर नजर रखी जा रही है।

शालिनी सिंह ने क्या कहा?

सूर्या के घर पहुंचीं शालिनी सिंह ने परिवार से मुलाकात कर उनका दुख बांटा। उन्होंने कहा कि वह और उनका परिवार इस मुश्किल समय में सूर्या के परिजनों के साथ खड़े हैं। शालिनी सिंह ने सूर्या के बड़े भाई को नौकरी का ऑफर देते हुए कहा कि सरकार की तरफ से नौकरी मिलने से पहले अगर जरूरत पड़ी तो वह खुद मदद करने के लिए तैयार हैं। साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की कि इस मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सबी मदरसों की जांच होनी चाहिए जो अवैध जमीन पर बने हैं और जहां बच्चों को गलत शिक्षा दी जा रही है। सब पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि ये इंसान को इंसान नहीं रहने दे रहे हैं।

इलाके के क्या हालात हैं?

सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद खोड़ा इलाके में सुरक्षा व्यवस्था अभी भी कड़ी रखी गई है। संवेदनशील जगहों पर पुलिसकर्मी तैनात हैं और आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। हालांकि अब धीरे-धीरे जनजीवन पटरी पर लौटता दिखाई दे रहा है और धीरे-धीरे बाजार भी खुलने लगे हैं। इसके बावजूद प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। वहीं, मामले को लेकर लोगों के बीच चर्चा अब भी जारी है।

क्या है मामला?

यह मामला गाजियाबाद के खोड़ा इलाके के नवनीत विहार का है, जहां बकरीद के दिन 11वीं कक्षा के छात्र सूर्या चौहान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया था और लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और मामले के मुख्य आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई।

Also Read
View All
दूसरे समुदाय के युवक संग होटल में मिलने गई थी युवती, फंदे से लटकी मिली लाश, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला शव

मंत्री धर्मपाल सिंह का बड़ा बयान, बोले-आतंकवाद सिखाने वाले मदरसों को किया जाएगा ध्वस्त

Surya Murder Case: ‘योगी जी! अपराधियों का मनोबल तोड़ दीजिए’, सूर्या के परिजनों से मिलीं बृजभूषण की बेटी शालिनी, मुख्यमंत्री से कर दी बड़ी मांग

‘हाफ से लेकर फुल तक’, सूर्या हत्याकांड के बाद चर्चा में आए ‘सिंघम‘ IPS धवल जायसवाल ने बिना कोचिंग के UPSC किया था क्रैक, 2 बड़े किस्से

सूर्या हत्याकांड में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान की एंट्री, कहा- मुझे फतवे का डर नहीं, CM योगी से की ‘बकरीद बैन’ करने की मांग