Ghaziabad Police Action: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान हत्याकांड में मृतक की मां की मांग पूरी हो गई है। वहीं पड़ोसियों का कहना है कि बाकी की मांगेें भी पूरी होनी चाहिए।
Surya Chauhan Murder Case Update: गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की ईद के दिन नाबालिग दोस्त ने हत्या कर दी थी। जिसके बाद उसके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। बेटे को खोने के गम में डूबी मां सरोज बार-बार सिर्फ एक ही बात कह रही थीं कि उन्हें अपने बेटे के लिए इंसाफ चाहिए। उसके परिवार ने अंतिम संस्कार के लिए भी मना कर दिया था। सूर्या की मां ने पुलिस के सामने शर्त रखी थी कि जब तक आरोपी का एनकाउंटर नहीं होगा तब तक अंतिम संस्कार नहीं होगा। आखिरकार पुलिस ने रविवार तड़के आरोपी को एनकउंटर में ढेर कर दिया है।
पुलिस को जानकारी मिली थी कि असद अपने परिजनों से मिलने के लिए इलाके में आने वाला है। इस जानकारी के बाद पुलिस ने कई स्थानों पर चेकिंग अभियान शुरू किया और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी। आरोपी पर पहले ही 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया जा चुका था और पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस के अनुसार, तलाश के दौरान नाबालिग आरोपी अपने एक साथी के साथ बाइक पर आता दिखाई दिया। जब पुलिस टीम ने उसे रुकने का संकेत दिया तो स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई क्योंकि वह बचने की कोशिश कर रहा था। इस वजह से घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और आरोपी का एनकाउंटर कर दिया। उसे घायल अवस्था में हॉस्पिटल पहुंचाया गया।
इस मुठभेड़ के दौरन एक पलिसकर्मी भी घायल हुआ। उसका इलाज भी हॉस्पिटल में जारी है।
सूर्या की मां सरोज ने कहा कि मैं असद की फोटो देखना चाहती हूं। फोटो देखने के बाद ही मुझे तसल्ली मिलेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल बाकी लोगों का भी एनकाउंटर होना चाहिए और सभी के घर पर बुल्डोजर कारर्वाई की जानी चाहिए। वहीं सूर्या के पड़ोसी ने कहा कि अच्छी बात है एनकाउंटर हो गया है। अब बाकी मांगें भी पूरी की जाए।
परिवार के अनुसार, 28 मई को 17 साल के सूर्या चौहान को किसी ने फोन कर एक तय स्थान पर बुलाया था। वहां पहुंचने के बाद कुछ युवकों के साथ उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान उस पर चाकू से कई बार हमला किया गया। परिवार का दावा है कि घायल होने के बावजूद सूर्या अपनी जान बचाने के लिए करीब 200 मीटर तक दौड़ा, लेकिन हमलावर उसका पीछा करते रहे। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।