Atif Arrest Update: सूर्या प्रताप चौहान हत्याकांड में आरोपी आतिफ को लेकर जांच में कई खुलासे हुए हैं। गिरफ्तारी के बाद उसकी भूमिका से संबंधित जानकारी सामने आ रही है।
Surya Murder Accused Atif: बकरीद के दिन गाजियाबाद में हुए सूर्या हत्याकांड की जांच अभी जारी है। पुलिस इस मामले की गहनता से और हर पहलू पर नजर रखते हुए जांच-पड़ताल कर रही है। इस दौरान मामले में लगातार खुलासे हो रहे है। आपको बता दें कि इस मामले के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर कर दिया गया है। मामले में गिरफ्तार हुए आरोपी के एक दोस्त फरहान ने बताया कि इस केस में उसके पिता की भी भूमिका थी जिसके बाद आरोपी के पिता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी बीच मामले में गिरफ्तार हुए नाबालिग के दोस्त आतिफ की पहचान को लेकर भी खुलासे हुए हैं।
पुलिस जांच के अनसार, आतिफ उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला बुजकसावान का रहने वाला है। उसके तीन भाई और एक बदन है और वह तीसरे नंबर का बेटा है। बताया जा रहा है कि वह करीब डेढ़ साल से अपने घर नहीं आया था। लेकिन हत्या करने के बाद वह अपने घर छिपने आया था। गाजियाबाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि उसका घर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बना हुआ है।
इस मामले में अब तक 5 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जबकि मु्ख्य आरोपी असद का एनकाउंटर हो चुका है। इस केस में आरोपी के पिता नवाब जेल में हैं क्योंकि उन्होंने वारदात के समय असद को आज इसकी कहानी खत्म करते हैं... कहते हुए उकसाया था। वहीं मुख्य आरोपी का दोस्त फरहान जिसने उस समय असद को चाकू पकड़ाया था। वहीं आतिफ, शेर अली और ताज उर्फ बाबू को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और इनसे पूछताछ जारी है।
प्रशासन आरोपी के घर पर भी बुलडेजर कार्रवाई कर सकता है। सोमवार को प्रशासन ने ढोल नगाड़ों के साथ आदेश सबको सुनाया था और नाबालिग के घर पर नोटिस चिपकाया था। आरोपी के घर वालों को 15 दिन का समय दिया गया और अगर संतोषजनक जवाब नहीं आया तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सोमवार को खोड़ा में पुलिस और प्रशासन ने तीन दिन का स्पेशल अभियान शुरू किया है। इस दौरान हिस्ट्रीशीटरों और अपराध से जुड़े लोगों का सत्यापन किया जाएगा। साथ ही यह भी जांच होगी कि उनके खिलाफ दर्ज मामलों की वर्तमान स्थिति क्या है। इसके अलावा अवैध निर्माण और जमीन कब्जे की शिकायतों की भी पड़ताल की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि नियमों के खिलाफ कुछ भी मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आपको बता दें इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी और सूर्या के बीच सिर्फ बाइक चलाने को लेकर विवाद हुआ था लेकिन इस मामले ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि यह मामला एक मर्डर केस बन गया।