# राशिफल

Horoscope 5 June 2026: सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, शुभ रंग और भाग्यांक

Aaj Ka Rashifal 5 June 2026: आज का राशिफल 5 जून 2026 पढ़ें। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का करियर, प्रेम, धन, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ा दैनिक भविष्यफल, शुभ रंग और भाग्यशाली अंक।

3 min read
Horoscope 5 June 2026: आज का राशिफल 2026: मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल, करियर-प्रेम-धन संकेत (फोटो सोर्स : Freepik)

Aaj Ka Rashifal 5 June 2026:आज का राशिफल 5 जून 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई राशियों के लिए नए अवसर और चुनौतियाँ लेकर आई है। कुछ राशि वालों को करियर और शिक्षा में सफलता मिल सकती है, वहीं कुछ को रिश्तों और आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत होगी। नौकरी, व्यापार, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य और यात्रा से जुड़े मामलों पर आज विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। पंडित मुकेश भारद्वाज से जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, शुभ रंग और भाग्यशाली अंक।

आज का राशिफल मेष

तकनीकी के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के लिए संघर्षपूर्ण सफलता का दिन रहेगा। नई टीम से जुड़कर श्रेष्ठ योगदान देने का प्रयास करें। प्रशासनिक क्षेत्र में कार्य कर रहे लोग अति व्यस्त रह सकते हैं। प्रेम संबंधों में थोड़ी दूरी आ सकती है।
शुभ रंग: पीला (यलो) | भाग्यशाली अंक: 8

आज का राशिफल वृषभ

नए विचारों और योजनाओं पर कार्य करने के अवसर मिलेंगे। शिक्षा में पुरानी तैयारी का फायदा मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन रह सकता है। भाई-बहनों का व्यवहार सद्भावनापूर्ण रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम | भाग्यशाली अंक: 7

आज का राशिफल मिथुन

आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। विदेश व्यापार से जुड़े कार्यों में व्यवधान आने की संभावना रहेगी। भावनात्मक संबंधों के प्रति विश्वस्त व्यवहार करना होगा। वाहन बदलने पर विचार होगा।
शुभ रंग: हरा (ग्रीन) | भाग्यशाली अंक: 6

आज का राशिफल कर्क

कर्क राशि वालों के कार्यों की प्रगति धीमी रहेगी। उच्च अधिकारियों का दबाव महसूस करेंगे। सरकारी संस्थाओं से जुड़े कार्यों में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। खोजपूर्ण सूचना के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोग उल्लेखनीय कार्य करेंगे।
शुभ रंग: ऑफ-व्हाइट | भाग्यशाली अंक: 6

आज का राशिफल सिंह

दिशाहीन कार्य करने से बचना होगा। गुरुजनों और मित्रों की सलाह महत्वपूर्ण रहेगी। विरोधियों को कूटनीति से परास्त करना होगा। भावनात्मक संबंधों से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। पेरेंट्स के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग: ताँबाई (कॉपर) | भाग्यशाली अंक: 3

आज का राशिफल कन्या

कन्या राशि वालों के लिए लगातार व्यस्त रहने का दिन हो सकता है। कार्यों के परिणाम निश्चित क्रम में मिलते चले जाने से उत्साहित रहेंगे। पुराने कार्यों के लिए पुरस्कार मिल सकता है। ईर्ष्या-द्वेष रखने वाले विरोधियों से दूरी बनाना बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: कॉफी | भाग्यशाली अंक: 2

आज का राशिफल तुला

किसी खास विचार से चिंतित रह सकते हैं। संतान पक्ष के विचारों से सहमत होना मुश्किल होगा। आत्मविश्वास की कमी महसूस करेंगे। शेयर बाजार या जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाना उचित रहेगा।
शुभ रंग: चमकीला सफेद (ब्राइट व्हाइट) | भाग्यशाली अंक: 1

आज का राशिफल वृश्चिक

अधिकारियों से वार्तालाप उद्देश्यपूर्ण रहेगी। किसी खास कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है। योजनाओं को गुप्त रखना बेहतर रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में एकाग्रता के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। किसी प्राकृतिक स्थान की यात्रा हो सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी (पर्पल) | भाग्यशाली अंक: 2

आज का राशिफल धनु

वाणी की कठोरता से मधुर संबंध आहत हो सकते हैं। भवन निर्माण और भूमि बेचने से संबंधित सौदों में आँखें मूँदकर भरोसा करने से बचना होगा। नियमों का पालन आगामी समस्याओं से बचाएगा। यात्रा टालें।
शुभ रंग: सलेटी (ग्रे) | भाग्यशाली अंक: 6

आज का राशिफल मकर

सार्वजनिक जीवन में विश्वसनीयता बढ़ेगी। उच्च अधिकारियों का विश्वास अर्जित करने में सफल रहेंगे। महत्वपूर्ण मुद्दों में आपकी राय निर्णायक रहेगी। भावनात्मक संबंधों से निराशा मिल सकती है। अत्यधिक सक्रियता से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
शुभ रंग: नीला (ब्लू) | भाग्यशाली अंक: 1

आज का राशिफल कुम्भ

कठिन मेहनत के बाद भी परिणाम के लिए इंतजार करना होगा। दूसरों पर निर्भरता बढ़ने से निराशा महसूस करेंगे। खर्चों की बढ़ोतरी बजट बिगाड़ सकती है। भावनात्मक संबंधों से सहारा मिलेगा।
शुभ रंग: ताँबाई (कॉपर) | भाग्यशाली अंक: 8

आज का राशिफल मीन

शैक्षणिक कार्यों में प्रभावशाली प्रदर्शन रह सकता है। विद्वता और कार्यकुशलता से सम्मान अर्जित करेंगे। पारिवारिक विषयों पर बातचीत तनाव दे सकती है। संतान का व्यवहार और जीवनशैली चिंतित करेगी।
शुभ रंग: सुनहरा हरा (गोल्डन ग्रीन) | भाग्यशाली अंक: 3